Author: Pradeep Rao
देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण। यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले। हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।
✍️ पुष्प कुमार चंद्रा, कोरबा/तुमान। बजरंग समिति, बस स्टैंड तुमान (जिला कोरबा, छत्तीसगढ़) के तत्वावधान में सोमवार, 14 सितंबर 2026 को भगवान श्री गणेश जी का भव्य आगमन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाएगा। गणेशोत्सव के शुभ अवसर पर पूरे क्षेत्र को ध्वज एवं आकर्षक सजावट से सजाया जाएगा और श्रद्धालुओं की मौजूदगी में स्वागत यात्रा निकाली जाएगी। समिति के अनुसार भगवान श्री गणेश जी का भव्य स्वागत एवं विशेष प्रवेश अजय ट्रेडर्स से लेकर शेखर पटवा के दुकानबस स्टैंड तक किया जाएगा। इस दौरान भक्तगण जयकारों, पूजा-अर्चना और मंगलमय वातावरण के बीच विघ्नहर्ता श्री गणेश का स्वागत करेंगे।…
✍️ समाजसेवक प्रदीप जायसवाल के लगातार प्रयास, विधायक प्रेमचंद पटेल और मंत्री लखन लाल देवांगन की अनुशंसा के बाद भी इंतजार जारी। कोरबा। गेवरा रोड रेलवे स्टेशन से कोविड-19 के बाद बंद हुई यात्री ट्रेनों के संचालन को लेकर क्षेत्र में एक बार फिर मांग तेज हो गई है। वर्तमान में स्टेशन से केवल दो यात्री ट्रेनों का संचालन हो रहा है, जबकि कोविड से पहले इसी मार्ग पर पांच यात्री ट्रेनें नियमित रूप से चलती थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रेनों की कमी से हजारों यात्रियों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भिलाई बाजार…
✍️ कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर सुबह 5:30 बजे खनिज विभाग की दबिश, कई वाहन चालक मौके से फरार। कोरबा | 12 सितंबर 2026। जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीतामढ़ी स्थित हसदेव नदी में तड़के छापा मारा। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल ने सुबह करीब 5:30 बजे कार्रवाई करते हुए अवैध रेत उत्खनन और परिवहन में लगे 9 वाहनों को जब्त किया। खनिज विभाग को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उड़नदस्ता दल ने सीतामढ़ी क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के…
✍️ रायपुर / कोरबा। हरदी बाजार की 14 साल की मासूम मुस्कान चौहान आत्महत्या कांड में अब बड़ा मोड़ आ गया है। सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष प्रमोद कुमार बंजारे की लगातार लड़ाई आखिरकार रंग लाई है। आपको बता दे,कि मामले को गंभीरता से लेते हुए। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, रायपुर ने पूरे मामले पर संज्ञान ले लिया है और पुलिस अधीक्षक जिला कोरबा को नोटिस जारी कर निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा द्वारा जारी आदेश क्रमांक 686/आयोग/2026, दिनांक 03/09/2026 में साफ लिखा है कि यह मामला अब दर्ज…
✍️ कोरबा। क्या एक 14 साल की मासूम की जिंदगी इतनी सस्ती है कि वो 2 दिन तक थाने के चक्कर काटती रही और सिस्टम ने उसकी नहीं सुनी? क्या सोशल मीडिया पर एक नाबालिग की फोटो वायरल करना इतना आसान हो गया है? हरदी बाजार की बेटी मुस्कान चौहान (14 वर्ष) की मौत अब केवल एक आत्महत्या नहीं, बल्कि सिस्टम पर एक बड़ा सवाल बन गई है। इस हृदयविदारक मामले को लेकर सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष प्रमोद कुमार बंजारे ने सीधे महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। पत्र…
✍️ पाली ब्लॉक के वार्ड क्रमांक 9 शांति नगर में हुई वारदात, इलाके में फैली दहशत। कोरबा/पाली। कोरबा जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत वार्ड क्रमांक 9 शांति नगर से एक सनसनीखेज हत्या की खबर सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रमेश डोंगरे नामक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी पर डंबल से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वर्तमान जानकारी के अनुसार आरोपी रमेश डोंगरे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और…
✍️ रोजगार में प्राथमिकता और सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना 2011 के आधार पर लाभ देने की मांग, ग्राम पंचायत ने सौंपा ज्ञापन। कोरबा। जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत भिलाई बाजार के भु-विस्थापित परिवारों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपने आवेदन पर अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी है। ग्रामीणों ने रोजगार में प्राथमिकता देने और सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना 2011 के अनुसार पात्र परिवारों को लाभ उपलब्ध कराने की मांग दोहराई है। ग्राम पंचायत की सरपंच रजनी मरकाम के नेतृत्व में सौंपे गए आवेदन में बताया गया कि ग्राम सभा के प्रस्ताव दिनांक 11 अक्टूबर 2025 के अनुसार…
✍️ 010-12 सेमी के 600 ग्राम विशाल यूटरस से मिली मुक्ति, डेढ़ साल से दर्द और अत्यधिक रक्तस्राव झेल रही 46 वर्षीय महिला का सफल ऑपरेशन; डॉ. पूर्णिमा सुरभि की अगुवाई में हुई जटिल सर्जरी। कोरबा। डेढ़ साल से असहनीय दर्द और अत्यधिक रक्तस्राव की पीड़ा झेल रही 46 वर्षीय महिला के लिए शिवाय हॉस्पिटल में हुई आधुनिक लेप्रोस्कोपिक सर्जरी नई जिंदगी की शुरुआत बन गई। गर्भाशय में 10 से 12 सेंटीमीटर के 600 ग्राम यूटरस के कारण महिला की हालत बेहद मुश्किल हो गई थी। ऐसे चुनौतीपूर्ण मामले में विशेषज्ञों ने बिना बड़े चीरे के लेप्रोस्कोपिक तकनीक से सफल…
✍️ उरगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अन्य आरोपियों की तलाश जारी। कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र में 220 केवी विद्युत लाइन के एल्युमिनियम केबल चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मिश्रा ट्रेडर्स के यार्ड से चोरी हुए बिजली के तारों के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल किया गया ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और करीब एक टन एल्युमिनियम तार बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की निशानदेही पर चोरी से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। जब्त किए गए सामान को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आगे…
✍️ *संक्षिप्त विवरण* *अपराध क्रमांक: 321/2026* *धाराएं: 331(4), 305, 3(5) बीएनएस (BNS)* *गिरफ्तार मुख्य आरोपी: संतोष जायसवाल (49 वर्ष), पिता स्व. मथुरा प्रसाद जायसवाल, निवासी- जमनीपाली बस्ती, थाना दर्री, जिला कोरबा (छ.ग.)* *घटना स्थल: जमनीपाली स्थित प्राथमिक स्कूल (बाउंड्रीवॉल निर्माण स्थल)* *घटनाक्रम* प्रार्थी तिहारू राम अगरिया (पेटी ठेकेदार) ने थाना दर्री में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21.08.2026 की शाम वे प्राथमिक स्कूल जमनीपाली में बाउंड्रीवॉल निर्माण का काम निपटाकर कमरे में सीमेंट, रॉड और मशीनरी ताला बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन 22.08.2026 की सुबह लगभग 09:30 बजे पहुंचने पर कमरे का ताला टूटा मिला और अंदर रखे…
