✍️ पुष्प कुमार चंद्रा, कोरबा/तुमान। बजरंग समिति, बस स्टैंड तुमान (जिला कोरबा, छत्तीसगढ़) के तत्वावधान में सोमवार, 14 सितंबर 2026 को भगवान श्री गणेश जी का भव्य आगमन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाएगा। गणेशोत्सव के शुभ अवसर पर पूरे क्षेत्र को ध्वज एवं आकर्षक सजावट से सजाया जाएगा और श्रद्धालुओं की मौजूदगी में स्वागत यात्रा निकाली जाएगी।
समिति के अनुसार भगवान श्री गणेश जी का भव्य स्वागत एवं विशेष प्रवेश अजय ट्रेडर्स से लेकर शेखर पटवा के दुकानबस स्टैंड तक किया जाएगा। इस दौरान भक्तगण जयकारों, पूजा-अर्चना और मंगलमय वातावरण के बीच विघ्नहर्ता श्री गणेश का स्वागत करेंगे।
बजरंग समिति ने क्षेत्र के सभी देशवासियों, भाइयों एवं बहनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त करें और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।


