Author: Pradeep Rao
देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण। यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले। हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।
मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर साइंस एवं कन्वेंशन सेंटर का भूमिपूजन। आधुनिक विज्ञान और तकनीक से रूबरू होंगे के विद्यार्थी। साइंस सेंटर का निर्माण कोरबा के इतिहास में एक नया वैज्ञानिक अध्याय – मंत्री श्री लखन लाल देवांगन। कोरबा 15 अक्टूबर 2026/ औद्योगिक नगरी कोरबा के विकास में अब विज्ञान और आधुनिक तकनीक का एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। शहर के रिस्दी रोड पर 25 करोड़ रुपये की लागत से छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर बनाया जाएगा। वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज…
हरदी बाजार पुलिस की लापरवाही पर राजभवन सख्त, सर्व पत्रकार एकता महासंघ की शिकायत पर हुई कार्रवाई। कोरबा / हरदी बाजार। ग्राम हरदी बाजार निवासी नाबालिग कुमारी मुस्कान चौहान आत्महत्या प्रकरण में अब प्रदेश के सर्वोच्च संवैधानिक कार्यालय राजभवन ने संज्ञान ले लिया है। सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार बंजारे द्वारा की गई शिकायत पर राज्यपाल सचिवालय ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ को पत्र जारी कर निष्पक्ष जांच और कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। राज्यपाल के अवर सचिव की ओर से जारी आदेश पत्र क्रमांक I/666600/2026/6902/शि.प्र. रायपुर, दिनांक 30-09-2026 के…
संकरी सड़क और हादसे के खतरे का हवाला, दुर्घटना होने पर प्रबंधन की जवाबदेही तय करने की चेतावनी। कोरबा/कटघोरा। गेवरा क्षेत्र में स्कूली बच्चों की बस के परिचालन को लेकर अब विवाद सामने आया है। ग्राम पंचायत भिलाई बाजार की सरपंच रजनी मरकाम ने SECL गेवरा के मुख्य महाप्रबंधक को पत्र लिखकर DAV कुसमुंडा स्कूल बस को नराईबोध के अंदर तक नहीं ले जाने की मांग की है। सरपंच ने संकरी सड़क, बस को वापस मोड़ने में होने वाली परेशानी और संभावित दुर्घटना के खतरे को लेकर चिंता जताई है। मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर हुई थी बस की मांग। सरपंच…
*जिला अस्पताल में आरोपी को आराम की सुविधा? कस्टडी में मोबाइल और गुटखा इस्तेमाल के आरोप से उठे सवाल।*
कोरबा में गिरफ्तार HR कर्मचारी की अस्पताल से सामने आई तस्वीर चर्चा में, पुलिस निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल। कोरबा। शादी का झांसा देकर युवती के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार अडानी पावर प्लांट, पताड़ी के एचआर कर्मचारी पवन महतो को लेकर नया विवाद सामने आया है। जिला अस्पताल, कोरबा से सामने आई तस्वीर के बाद आरोपी को मिल रही सुविधाओं पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं, पुलिस अभिरक्षा के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करने और गुटखा खाने के आरोपों ने भी निगरानी व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज कर दी है। गिरफ्तारी के बाद भी अस्पताल में आराम फरमाना…
DRRC की बैठक में मांगें उठाने के बाद भी निराकरण नहीं होने से ग्रामीण नाराज, उपमुख्यमंत्री अरुण साव से लगाई गुहार। कोरबा। गेवरा परियोजना के लिए अधिग्रहित मिलाई बाजार गांव के विस्थापितों की समस्याएं अब तूल पकड़ने लगी हैं। मुआवजा, स्थायी नौकरी और बेहतर पुनर्वास की मांगों पर अपेक्षित पहल नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। 30 सितंबर 2026 को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन समिति (DRRC) की बैठक में मुद्दे उठाए जाने के बाद भी समाधान नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने अब उपमुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री…
कटघोरा। श्याम ऑटो मोबाइल शोरूम से नई इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदकर निकले पति-पत्नी की जान उस वक्त आफत में पड़ गई, जब महज एक किलोमीटर बाद ही स्कूटी से धुआं निकलने लगा और उसमें आग लग गई। पति ने सूझबूझ दिखाते हुए पत्नी को सुरक्षित उतारा, लेकिन देखते ही देखते स्कूटी जलकर राख हो गई। बड़ा सवाल: नई स्कूटी में इतनी जल्दी आग कैसे लगी? वाहन की गुणवत्ता और बैटरी सुरक्षा की जांच हुई थी या नहीं? पीड़ित ने शोरूम से वाहन बदलने और मुआवजे की मांग की है। मामले में कंपनी और शोरूम का पक्ष सामने आना बाकी है।
✍️ उपमुख्यमंत्री अरुण साव तक पहुंची ग्रामीणों की समस्या, समाजसेवी प्रदीप जायसवाल ने रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए सौंपा पत्र। भिलाई बाजार। बिजली जैसी बुनियादी सुविधा से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए ग्रामीण उपभोक्ताओं को आखिर कब तक दूसरे विद्युत केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ेंगे? भिलाई बाजार विद्युत वितरण केंद्र में पिछले चार वर्षों से कनिष्ठ अभियंता का पद रिक्त होने और लिपिक की पदस्थापना नहीं होने का मुद्दा अब शासन तक पहुंच गया है। समाजसेवी प्रदीप जायसवाल ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री अरुण साव को पत्र सौंपकर रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने की मांग…
✍️ कागजों में विकास या जमीन पर जुगाड़?” — बालको वन परिक्षेत्र के एनीकट पर उठे गंभीर सवाल, जांच की मांग तेज। एनीकट के निर्माण पर उठे गंभीर सवाल। कोरबा। बालको वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाला बेला पंचायत में एक भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है एनीकट की जमीनी हकीकत ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। तस्वीरें और ग्राउंड जीरो से सामने आए हालात देखकर सवाल उठता है कि आखिर सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जिम्मेदारी किसकी है? देश दर्पण न्यूज़ 24×7 की टीम जब ग्राउंड जीरो पर पहुँची,…
✍️ गरियाबंद। ओडिशा से रायपुर जा रही यात्री बस से गांजा बरामद होने के मामले में चालक अशोक यादव और कंडक्टर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई के विरोध में छत्तीसगढ़ ड्राइवर संगठन ने प्रदर्शन किया।प्रदेश अध्यक्ष हेमनाथ देवांगन, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं गरियाबंद जिला अध्यक्ष छात्रधर यादव, बस परिवहन संघ के जितेंद्र शुक्ला सहित बड़ी संख्या में ड्राइवर पहले गरियाबंद थाना पहुंचे। इसके बाद सड़क पर पैदल मार्च करते हुए एसपी कार्यालय से कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन का कहना है कि बस में चावल की बोरियों के बीच गांजा रखा गया था और इसकी जानकारी चालक…
बख्शीस मांगने वक्त टिप्पणी को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा, बीच सड़क पर मचा हंगामा; पुलिस ने दोनों पक्षों की FIR दर्ज करने की बात कही। कोरबा/दीपका, 2 अक्टूबर 2026। कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र के बस्ती मुख्य मार्ग में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब किन्नरों के एक समूह और स्थानीय लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान समूह में शामिल एक व्यक्ति द्वारा विवाद पर चाकू भी निकाला गया जो कि फ़ोटो में साफ देखा जा सकता हैं घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो…
