जनदर्शन की शिकायत पर आबकारी का बड़ा एक्शन, कुसमुंडा के ढाबे से 7.2 लीटर देशी शराब जब्त, संचालक जेल दाखिल!

कोरबा। अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसते हुए कुसमुंडा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के जनदर्शन में प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आबकारी टीम ने 26 नवंबर को बबली होटल/ढाबा में दबिश दी। यहां से संचालक पदुमदास के कब्जे से 7.2 लीटर देशी मदिरा (40 पाव) जब्त की गई।
वृत्त प्रभारी जया मेहर के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क)(ख), 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया।
नवंबर में अब तक 134 प्रकरण, 21 आरोपी गिरफ्तार
आबकारी विभाग के अनुसार नवंबर 2026 में अब तक अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 37.70 लीटर देशी मदिरा, 4.72 लीटर विदेशी मदिरा, 310.90 लीटर महुआ शराब और 755 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 1 लाख 19 हजार 748 रुपये बताई गई है। इस दौरान 134 प्रकरण दर्ज कर 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
सहायक आयुक्त आबकारी रविशंकर यादव ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों को अवैध मदिरा बिक्री एवं सेवन कराने वालों के विरुद्ध नियमित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।



