Close Menu
    What's Hot

    *हाथी से छेड़छाड़ पड़ी भारी! ट्रैक्टर से परेशान करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पहुंचे जेल।*

    26/11/2026

    *धान खरीदी के लिए फसल संबंधी दावों का होगा भौतिक सत्यापन*

    25/11/2026

    *भिलाई बाजार विद्युत वितरण केंद्र में कनिष्ठ अभियंता और लिपिक के पद खाली, 20 से अधिक गांवों के उपभोक्ता परेशान।*

    25/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Thursday, November 26
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»BREAKING KORBA»*भिलाई बाजार विद्युत वितरण केंद्र में कनिष्ठ अभियंता और लिपिक के पद खाली, 20 से अधिक गांवों के उपभोक्ता परेशान।*
    BREAKING KORBA

    *भिलाई बाजार विद्युत वितरण केंद्र में कनिष्ठ अभियंता और लिपिक के पद खाली, 20 से अधिक गांवों के उपभोक्ता परेशान।*

    Pradeep RaoBy Pradeep Rao25/11/202617 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    समाज सेवक प्रदीप जायसवाल ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को सौंपा ज्ञापन, तत्काल पदस्थापना की मांग।

    भिलाई बाजार, कोरबा। भिलाई बाजार विद्युत वितरण केंद्र में कनिष्ठ अभियंता एवं लिपिक के पद रिक्त होने से क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों के बिजली उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर समाज सेवक प्रदीप जायसवाल ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव को ज्ञापन सौंपकर रिक्त पदों पर शीघ्र कर्मचारियों की पदस्थापना की मांग की है।

    ज्ञापन में बताया गया है कि भिलाई बाजार विद्युत वितरण केंद्र वर्तमान में पर्याप्त मानव संसाधन के अभाव में संचालित हो रहा है। यहां कनिष्ठ अभियंता और लिपिक के पद खाली हैं तथा वर्तमान में केवल लाइनमैन का पद भरा हुआ है।

    भिलाई बाजार सहित आसपास के 20 से अधिक गांवों के बिजली उपभोक्ता इस विद्युत वितरण केंद्र से जुड़े हुए हैं। अधिकारियों एवं लिपिकीय कर्मचारियों की कमी के कारण उपभोक्ताओं को बिजली बिल, विद्युत संबंधी शिकायतों, मीटर की समस्याओं, नए बिजली कनेक्शन तथा अन्य विभागीय कार्यों के लिए दीपका विद्युत केंद्र पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से दूरी तय करनी पड़ती है और उनका समय एवं धन दोनों खर्च होता है।

    समाज सेवक प्रदीप जायसवाल ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि भिलाई बाजार विद्युत वितरण केंद्र में कनिष्ठ अभियंता एवं लिपिक के रिक्त पदों पर शीघ्र पदस्थापना की जाए, ताकि ग्रामीण उपभोक्ताओं को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर और त्वरित विद्युत सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

    उन्होंने कहा कि भिलाई बाजार क्षेत्र के ग्रामीणों को बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए दूसरे विद्युत केंद्रों का चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए स्थानीय विद्युत वितरण केंद्र में आवश्यक कर्मचारियों की नियुक्ति अत्यंत जरूरी है।

    Pradeep Rao

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    *हाथी से छेड़छाड़ पड़ी भारी! ट्रैक्टर से परेशान करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पहुंचे जेल।*

    26/11/2026

    *कोरबा के जेबी होटल में जुए पर पुलिस का छापा, सुनील कुमार बत्रा समेत 5 गिरफ्तार; ₹18,800 नकद जब्त*

    21/11/2026

    **कोरबा में लूट और मारपीट का खुलासा! 3 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-नगदी और चोरी की बाइक बरामद**

    20/11/2026
    टॉप न्यूज़

    *हाथी से छेड़छाड़ पड़ी भारी! ट्रैक्टर से परेशान करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पहुंचे जेल।*

    26/11/2026

    *धान खरीदी के लिए फसल संबंधी दावों का होगा भौतिक सत्यापन*

    25/11/2026

    *भिलाई बाजार विद्युत वितरण केंद्र में कनिष्ठ अभियंता और लिपिक के पद खाली, 20 से अधिक गांवों के उपभोक्ता परेशान।*

    25/11/2026

    *भालू के अवैध शिकार और साक्ष्य नष्ट करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार*

    25/11/2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.