Close Menu
    What's Hot

    *हाथी से छेड़छाड़ पड़ी भारी! ट्रैक्टर से परेशान करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पहुंचे जेल।*

    26/11/2026

    *धान खरीदी के लिए फसल संबंधी दावों का होगा भौतिक सत्यापन*

    25/11/2026

    *भिलाई बाजार विद्युत वितरण केंद्र में कनिष्ठ अभियंता और लिपिक के पद खाली, 20 से अधिक गांवों के उपभोक्ता परेशान।*

    25/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Thursday, November 26
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»BREAKING»*धान खरीदी के लिए फसल संबंधी दावों का होगा भौतिक सत्यापन*
    BREAKING

    *धान खरीदी के लिए फसल संबंधी दावों का होगा भौतिक सत्यापन*

    Pradeep RaoBy Pradeep Rao25/11/202611 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने एसडीएम और तहसीलदारों को समयसीमा में प्रकरणों का निराकरण करने के दिए निर्देश

    कोरबा, 25 नवंबर 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी के लिए दर्ज फसल संबंधी दावों और आपत्तियों का सत्यापन किया जाएगा। राज्य शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिले के सभी एसडीएम और तहसीलदारों को खसरा तथा फसल प्रविष्टि से जुड़े प्रकरणों का परीक्षण कर समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पात्र किसानों को धान विक्रय में कठिनाई न हो और अभिलेखों में वास्तविक फसल की स्थिति दर्ज रहे।

    जिन किसानों के खसरे फार्मर रजिस्ट्री में दर्ज हैं, लेकिन खसरा मंडल में प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं, उनके खसरों की मैपिंग के लिए संबंधित समिति की आईडी में ‘एग्रीस्टेक से धान खरीदी हेतु भूमि विवरण सिंक करें’ विकल्प उपलब्ध कराया गया है। कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को ऐसे प्रकरणों की निगरानी कर संबंधित समितियों के माध्यम से निराकरण कराने के निर्देश दिए हैं। खसरा मैपिंग की समयसीमा धान खरीदी अवधि के अनुरूप 15 जनवरी 2027 तक है।

    जिन खसरों में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) के माध्यम से दूसरी फसल दर्ज है, जबकि किसान ने धान बोने का दावा किया है, उनका तहसीलदार के माध्यम से विस्तृत भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। ऐसे खसरे, जो DCS और पटवारी सत्यापन ऐप दोनों में फसल प्रविष्टि के लिए उपलब्ध नहीं होने के कारण सत्यापन से छूट गए हैं, उनका भी परीक्षण किया जाएगा।

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि सत्यापन के दौरान राजस्व अभिलेखों का मिलान करने के साथ मौके पर वास्तविक फसल और उसके क्षेत्रफल की जाँच की जाए। फसल की स्थिति प्रमाणित करने वाले स्थल के फोटो भी संलग्न किए जाएँ। सत्यापन के बाद सही और अद्यतन जानकारी निर्धारित प्रारूप में संकलित कर फसल प्रविष्टि अथवा संशोधन की अग्रिम कार्रवाई के लिए 30 नवंबर 2026 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

     

    Pradeep Rao

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    *भालू के अवैध शिकार और साक्ष्य नष्ट करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार*

    25/11/2026

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को*

    25/11/2026

    **CG BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ में IAS-IPS की बड़ी सर्जरी की सुगबुगाहट! 72 घंटे में बदल सकते हैं कई जिलों के कलेक्टर-SP**

    18/11/2026
    टॉप न्यूज़

    *हाथी से छेड़छाड़ पड़ी भारी! ट्रैक्टर से परेशान करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पहुंचे जेल।*

    26/11/2026

    *धान खरीदी के लिए फसल संबंधी दावों का होगा भौतिक सत्यापन*

    25/11/2026

    *भिलाई बाजार विद्युत वितरण केंद्र में कनिष्ठ अभियंता और लिपिक के पद खाली, 20 से अधिक गांवों के उपभोक्ता परेशान।*

    25/11/2026

    *भालू के अवैध शिकार और साक्ष्य नष्ट करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार*

    25/11/2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.