कोरबा | ग्राम जिलगा में ट्रैक्टर के जरिए हाथी को परेशान करना तीन युवकों को भारी पड़ गया। वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया।

जांच के दौरान घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर गांव की एक बाड़ी में छिपा मिला, जिसे वन विभाग की टीम ने जब्त कर लिया। जांच में ट्रैक्टर चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होना भी सामने आया।

गिरफ्तार आरोपियों में दिग्विजय (25), सुकनंदन (36) और सब्बीर खान (35), तीनों निवासी ग्राम जिलगा शामिल हैं। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
वन विभाग की चेतावनी: हाथियों को परेशान करना, उनका पीछा करना या वाहनों से करीब जाना भारी पड़ सकता है। वन्यजीवों से छेड़छाड़ करने वालों पर विभाग की सख्त नजर है।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।



