कोरबा। राताखार बाईपास रोड पेट्रोल पंप के पास मारपीट कर मोबाइल और नगदी लूटने वाले तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सामान सहित घटना में प्रयुक्त चोरी का दोपहिया वाहन भी बरामद किया है।
घटना 18 नवंबर की रात करीब 11 बजे की है, जहां रामसागरपारा निवासी प्रार्थी के साथ मारपीट कर लूटपाट की गई थी। शिकायत पर कोतवाली में अपराध क्रमांक 937/2026 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लखन राजपूत (23), रवि निषाद उर्फ दादू (22) और कमल निषाद उर्फ टेंगना को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ धारा 309(4), 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।



