कोरबा। बालको क्षेत्र में प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर विरोध तेज हो गया है। दुकानों के प्रभावित होने और वर्षों से चल रहे कारोबार पर संकट मंडराने की आशंका से नाराज दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर आंशिक चक्काजाम कर दिया।
प्रदर्शन के चलते भारी वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और सड़क पर ट्रकों की कतार लग गई। व्यापारियों का कहना है कि विकास कार्यों के नाम पर उनकी रोजी-रोटी और परिवार की आजीविका संकट में नहीं पड़नी चाहिए।
दुकानदारों की मांग है कि निर्माण कार्य से पहले प्रभावित व्यापारियों की समस्याओं को सुना जाए और उनके लिए उचित वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन और निर्माण एजेंसी व्यापारियों से संवाद कर कोई समाधान निकालेंगे, या फोरलेन निर्माण की राह में कारोबारियों की आजीविका ही सबसे बड़ी कीमत बनेगी? फिलहाल व्यापारियों के विरोध के बाद प्रशासन के अगले कदम पर सबकी नजरें टिकी हैं।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।



