Author: Pradeep Rao

देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण। यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले। हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

✍️  81.20 लाख की जब्ती, बसना पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई से तस्करी नेटवर्क में मचा हड़कंप। महासमुंद, 24 सितंबर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बसना थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान एक इनोवा कार से 132 किलो गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजा, इनोवा कार और मोबाइल फोन समेत कुल 81 लाख 20 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। पुलिस के मुताबिक, 24…

Read More

✍️ कोरबा | देश दर्पण न्यूज़ 24 कोरबा जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में आबकारी वृत्त दीपका की टीम ने कटघोरा क्षेत्र के ग्राम रजकम्मा के आवासपारा में दबिश देकर 7.2 लीटर महुआ शराब बरामद की और एक महिला को गिरफ्तार किया। आबकारी विभाग के अनुसार, गिरफ्तार महिला की पहचान सैजल ध्रुव उर्फ पिंकी (22 वर्ष) के रूप में हुई है। विभाग का कहना है कि टीम पहले भी उसकी तलाश में पहुंची थी, लेकिन वह कथित तौर पर अपना नाम बदलकर कार्रवाई से बच निकली थी। लगातार निगरानी के…

Read More

✍️ पुष्प कुमार चंद्रा की रिपोर्ट। कोरबा/तुमान। ग्राम तुमान में बजरंग समिति द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम को लेकर समस्त ग्रामवासियों और श्रद्धालु भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। समिति के अनुसार 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को भगवान गणेश जी के पूजन उपरांत हवन एवं विसर्जन कार्यक्रम भक्ति और श्रद्धा के साथ संपन्न होगा। समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार हवन कार्यक्रम सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ होगा। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे गणेश विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी, जो शाम 5:00 बजे तक संपन्न होगी। बजरंग समिति तुमान ने सभी श्रद्धालुओं, माताओं, बहनों,…

Read More

✍️ कोरबा। एसईसीएल गेवरा क्षेत्र से प्रभावित ग्राम भिलाई बाजार के सैकड़ों परिवारों के पुनर्वास को लेकर सर्वमंगला नगर को सर्वसुविधायुक्त बसाहट के रूप में विकसित करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। प्रभावित परिवारों का कहना है कि पुनर्वास केवल जमीन का आवंटन नहीं, बल्कि सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ सम्मानजनक बसाहट होनी चाहिए। इस मांग को लेकर उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने 6 दिसंबर 2025 को संभागीय आयुक्त, बिलासपुर को पत्र भेजकर ग्राम सभा के प्रस्ताव के आधार पर सर्वमंगला नगर में पुनर्वास की कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। इससे पहले…

Read More

✍️ कोरबा/तुमान। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर कोरबा जिले के ग्राम तुमान में भक्ति और संगीत का भव्य संगम देखने को मिलेगा। बजरंग समिति तुमान के तत्वावधान में 21 सितंबर 2026 (सोमवार) रात 8 बजे विशेष भजन संध्या एवं सांस्कृतिक संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रसिद्ध लोक एवं भजन गायिका खुशी रजक अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगी। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम तुमान में किया जाएगा, जहां भगवान श्री गणेश की आराधना के साथ भक्तिमय गीतों और भजनों की प्रस्तुति होगी। आयोजकों ने बताया कि इस संगीतमय संध्या का उद्देश्य…

Read More

✍️ कोरबा। उम्मीद कितनी भी छोटी क्यों न हो, अगर उसे संभालने वाले हाथ मजबूत हों तो जिंदगी मुश्किल से मुश्किल जंग भी लड़ सकती है। कोरबा के शिवाय हॉस्पिटल में जन्मे 600 ग्राम के एक नन्हे मासूम की कहानी कुछ ऐसी ही है, जिसने जन्म के बाद करीब 90 दिनों तक जिंदगी की कठिन परीक्षा का सामना किया और अब 2 किलो 70 ग्राम वजन के साथ डिस्चार्ज होने की स्थिति तक पहुंच गया है। सर्वमंगला नगर निवासी विजय समर्थ और उनकी पत्नी करीब चार साल से अपने घर में बच्चे की किलकारी का इंतजार कर रहे थे। चार…

Read More

✍️ 20–25 पंचायतों की लाइफलाइन बनी सड़क बदहाल! भिलाई बाजार से कटसीरा, गंगदई, बिरदा और तेन्दुवाही तक सड़क निर्माण की उठी मांग। कोरबा। भिलाई बाजार क्षेत्र की वर्षों पुरानी सड़क समस्या अब एक बार फिर प्रशासन के दरवाजे तक पहुंच गई है। क्षेत्र के समाजसेवक प्रदीप जायसवाल ने जनहित का मुद्दा उठाते हुए माननीय जिला कलेक्टर कोरबा एवं मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को पत्र भेजकर भिलाई बाजार से कटसीरा तक सड़क की मरम्मत और गंगदई, बिरदा तथा तेन्दुवाही तक नई सड़क जोड़ने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि भिलाई बाजार से कटसीरा मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना…

Read More

✍️ प्रशासनिक कसावट के बीच जारी हुआ तबादला आदेश, तत्काल नई पदस्थापना पर आमद देने के निर्देश। कोरबा। जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल से हलचल मच गई है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से 6 पुलिसकर्मियों की पदस्थापना में बदलाव करते हुए नया आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार सचिन कुमार नवनीत को उरगा से लेमरू, दीपक कुमार कश्यप को लेमरू से उरगा, शंखधर जायसवाल को कोरबी से पुसके चैमा, संतोष तिवारी को पुसके चैमा से यातायात शाखा, ममता दुबे को रक्षक कोरबा से…

Read More

✍️ पुष्प कुमार चंद्रा की रिपोर्ट । बस स्टैंड तुमान स्थित अमन पान पैलेस के बगल आज रात 8:30 बजे होगा विशेष धार्मिक कार्यक्रम, क्षेत्रवासियों से शामिल होने की अपील। कोरबा/तुमान। कोरबा जिले के तुमान बस स्टैंड स्थित अमन पान पैलेस के बगल आज रात 8:30 बजे बजरंग समिति तुमान द्वारा एक विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में “दिव्य ममता” का आगमन होगा, जिसे लेकर समिति और क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। बजरंग समिति तुमान ने कार्यक्रम को भव्य रूप देने की तैयारी पूरी कर ली है। स्वागत द्वार, ध्वज…

Read More

✍️ ब्रेकिंग कोरबा , किसान सभा से जुड़े बताए जा रहे व्यक्ति पर गंभीर आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच; आरोपी पक्ष का बयान आना बाकी। कोरबा | कुसमुंडा। कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में नौकरी लगाने के नाम पर ₹55 हजार लेने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि PNC कंपनी में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उससे रकम ली गई, लेकिन नौकरी नहीं मिली। मामले में कुसमुंडा थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार ढोलपुर (हरदीबाजार) निवासी नरोत्तम दास ने…

Read More