✍️ 81.20 लाख की जब्ती, बसना पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई से तस्करी नेटवर्क में मचा हड़कंप।
महासमुंद, 24 सितंबर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बसना थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान एक इनोवा कार से 132 किलो गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजा, इनोवा कार और मोबाइल फोन समेत कुल 81 लाख 20 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस के मुताबिक, 24 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक संदिग्ध इनोवा कार (MH 04 GM 8841) महासमुंद की तरफ आ रही है। सूचना मिलते ही बसना थाना पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर सघन वाहन जांच शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद संदिग्ध वाहन को घेराबंदी कर रोक लिया गया।
तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। जांच में गांजे का कुल वजन 132 किलो निकला, जिसकी अनुमानित कीमत 66 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही इनोवा कार और दो मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा के कंधमाल जिले के तुमुड़ीबंध से गांजा लेकर महाराष्ट्र के पुणे जा रहे थे। आरोपियों की पहचान गणेश बाजे (42) और विपुल भालेराव (36), दोनों निवासी जिला पुणे, महाराष्ट्र के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही गांजा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी जारी है।
देश दर्पण न्यूज़ 24 | आगामी वैधानिक कार्रवाई और ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए बने रहिए देश दर्पण न्यूज़ 24 के साथ।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।



