Close Menu
    What's Hot

    *कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण*

    16/10/2026

    *नाबालिग मुस्कान चौहान आत्महत्या मामले में राजभवन की बड़ी कार्रवाई, DGP को दिए निष्पक्ष जांच के आदेश।*

    16/10/2026

    **स्कूल बस को नराईबोध के अंदर ले जाने पर विवाद! भिलाई बाजार की सरपंच ने SECL प्रबंधन को लिखा पत्र**

    14/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Friday, October 16
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»BREAKING»*नाबालिग मुस्कान चौहान आत्महत्या मामले में राजभवन की बड़ी कार्रवाई, DGP को दिए निष्पक्ष जांच के आदेश।*
    BREAKING

    *नाबालिग मुस्कान चौहान आत्महत्या मामले में राजभवन की बड़ी कार्रवाई, DGP को दिए निष्पक्ष जांच के आदेश।*

    Pradeep RaoBy Pradeep Rao16/10/20268 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    हरदी बाजार पुलिस की लापरवाही पर राजभवन सख्त, सर्व पत्रकार एकता महासंघ की शिकायत पर हुई कार्रवाई।

    कोरबा / हरदी बाजार। ग्राम हरदी बाजार निवासी नाबालिग कुमारी मुस्कान चौहान आत्महत्या प्रकरण में अब प्रदेश के सर्वोच्च संवैधानिक कार्यालय राजभवन ने संज्ञान ले लिया है। सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार बंजारे द्वारा की गई शिकायत पर राज्यपाल सचिवालय ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ को पत्र जारी कर निष्पक्ष जांच और कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

    राज्यपाल के अवर सचिव की ओर से जारी आदेश पत्र क्रमांक I/666600/2026/6902/शि.प्र. रायपुर, दिनांक 30-09-2026 के अनुसार यह पत्र सीधे पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर, अटल नगर को प्रेषित किया गया है।

    पत्र में स्पष्ट रूप से विषय लिखा है – ग्राम हरदी बाजार निवासी नाबालिग कुमार मुस्कान चौहान आत्महत्या प्रकरण में आरोपीगणों एवं थाना हरदी बाजार पुलिस की लापरवाही की निष्पक्ष जांच एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई बाबत्।

    राजभवन ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि श्री प्रमोद कुमार बंजारे, प्रदेशाध्यक्ष, सर्व पत्रकार एकता महासंघ, छत्तीसगढ़, ग्राम मुड़ापार, पो. कोरबी धतूरा, थाना हरदी बाजार, जिला कोरबा द्वारा माननीय राज्यपाल महोदय को पृष्ठांकित आवेदन पत्र क्रमांक 72 दिनांक 7.9.2026 मूलतः संलग्न है। निर्देशानुसार अनुरोध है कि आवेदन पत्र पर नियमानुसार आवश्यक जांच कार्यवाही करते हुए कृत कार्यवाही से आवेदक एवं इस सचिवालय को अवगत कराने का कष्ट करें।

    बता दें कि यह वही मामला है जिसमें हरदी बाजार की नाबालिग बेटी मुस्कान चौहान ने आत्महत्या कर ली थी। परिजनों और सर्व पत्रकार एकता महासंघ ने आरोप लगाया था कि इस पूरे मामले में आरोपीगणों को बचाया जा रहा है और थाना हरदी बाजार पुलिस द्वारा घोर लापरवाही बरती जा रही है। पुलिस पर आरोपियों पर कार्रवाई न करने के गंभीर आरोप लगे थे।

    इस मामले में पहले राष्ट्रपति भवन से भी मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ को कार्रवाई के लिए पत्र जारी हो चुका है, और अब राजभवन से सीधे DGP को पत्र जारी होने के बाद हरदी बाजार पुलिस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब DGP कार्यालय को इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर राजभवन और आवेदक को अवगत कराना होगा।

    सर्व पत्रकार एकता महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रमोद कुमार बंजारे ने बताया कि वे इस मामले को लेकर लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक नाबालिग बेटी को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने राष्ट्रपति और राज्यपाल दोनों से गुहार लगाई थी, जिसका परिणाम है कि आज राजभवन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के सबसे बड़े पुलिस अधिकारी को जांच का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी।

    इस आदेश के बाद क्षेत्र में चर्चा है कि अब इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई तय है। पीड़ित परिवार ने भी राजभवन का आभार जताते हुए न्याय की उम्मीद जताई है।

    Pradeep Rao

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    *कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण*

    16/10/2026

    **स्कूल बस को नराईबोध के अंदर ले जाने पर विवाद! भिलाई बाजार की सरपंच ने SECL प्रबंधन को लिखा पत्र**

    14/10/2026

    *जिला अस्पताल में आरोपी को आराम की सुविधा? कस्टडी में मोबाइल और गुटखा इस्तेमाल के आरोप से उठे सवाल।*

    11/10/2026
    टॉप न्यूज़

    *कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण*

    16/10/2026

    *नाबालिग मुस्कान चौहान आत्महत्या मामले में राजभवन की बड़ी कार्रवाई, DGP को दिए निष्पक्ष जांच के आदेश।*

    16/10/2026

    **स्कूल बस को नराईबोध के अंदर ले जाने पर विवाद! भिलाई बाजार की सरपंच ने SECL प्रबंधन को लिखा पत्र**

    14/10/2026

    *जिला अस्पताल में आरोपी को आराम की सुविधा? कस्टडी में मोबाइल और गुटखा इस्तेमाल के आरोप से उठे सवाल।*

    11/10/2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.