✍️ कोरबा | देश दर्पण न्यूज़ 24

कोरबा जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में आबकारी वृत्त दीपका की टीम ने कटघोरा क्षेत्र के ग्राम रजकम्मा के आवासपारा में दबिश देकर 7.2 लीटर महुआ शराब बरामद की और एक महिला को गिरफ्तार किया।
आबकारी विभाग के अनुसार, गिरफ्तार महिला की पहचान सैजल ध्रुव उर्फ पिंकी (22 वर्ष) के रूप में हुई है। विभाग का कहना है कि टीम पहले भी उसकी तलाश में पहुंची थी, लेकिन वह कथित तौर पर अपना नाम बदलकर कार्रवाई से बच निकली थी। लगातार निगरानी के बाद 24 सितंबर को दोबारा दबिश दी गई, जहां महिला अवैध महुआ शराब के साथ पकड़ी गई।
आबकारी अधिकारियों ने बताया कि महिला के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
यह कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला लक्षवानी के नेतृत्व में की गई, जिसमें अभिषेक चौहान सहित आबकारी टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
देश दर्पण न्यूज़ 24 | अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।


