What's Hot
Author: Pradeep Rao
देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण। यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले। हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।
✍️ कोरबा। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने मंगलवार को आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में जिले के सभी विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की प्रगति का आकलन करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की स्थिति पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने पाया कि विद्युत एवं शिक्षा विभाग द्वारा शिकायतों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए दोनों विभागों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री दुदावत…
✍️कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के बहुचर्चित राज ज्वेलर्स, छुरी लूटकांड का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। मामले का एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी पहले हत्या, दुष्कर्म और अन्य गंभीर अपराधों में जेल जा चुके थे तथा जेल में ही उनकी दोस्ती हुई थी। वहीं उन्होंने रिहाई के बाद लूट की योजना बनाई थी। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले,…
✍️ कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित राज ज्वैलर्स लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात का मुख्य साजिशकर्ता (मास्टरमाइंड) अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में पुलिस की विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। इस हाई-प्रोफाइल मामले का आधिकारिक खुलासा आज **दोपहर 3:00 बजे** पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोरबा के मीटिंग हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता में किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक मीडिया के समक्ष पूरे घटनाक्रम, गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका, बरामद किए गए…
✍️ DESH DARPAN NEWS 24/7 कोरबा। स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती आवश्यकता के बीच उरगा क्षेत्र में स्थित थवाईत क्लीनिक मरीजों को सामान्य एवं विभिन्न प्रकार की बीमारियों के लिए विशेषज्ञ परामर्श और उपचार उपलब्ध करा रहा है। क्लीनिक में डॉ. रितेश थवाईत (BAMS C.A.S.M., CCH) अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। 👉 डॉ. रितेश थवाईत बुखार, खांसी, जुकाम, पाचन संबंधी विकार, त्वचा रोग, गठिया एवं जोड़ों के दर्द, कमजोरी, थकान सहित अन्य सामान्य बीमारियों के उपचार में परामर्श देते हैं। वे फिजिशियन एवं जनरल प्रैक्टिशनर के रूप में मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराते हैं। 👉 थवाईत क्लीनिक…
✍️ DESH DARPAN NEWS 24/7 ग्रामीणों का आरोप— भैसमा फीडर के जेई की लापरवाही से बढ़ी परेशानी, फॉल्ट तलाशने में विभाग रहा नाकाम 👉 विशेष संवाददाता: रितिक वैष्णव 👉 कोरबा। जिले के ग्राम तिलकेजा में रविवार सुबह करीब 4 बजे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई घंटे बीत जाने के बावजूद बिजली बहाल नहीं होने से लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। भीषण उमस और गर्मी के बीच ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं, जबकि छोटे बच्चे, बुजुर्ग और मरीज…
✍️ DESH DARPAN NEWS 24/7 कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस संगठन चुनाव ने अब पूरी तरह राजनीतिक रंग पकड़ लिया है। अध्यक्ष पद की दौड़ में युवा कांग्रेस नेता शैलेंद्र कुर्रे ने अपना नामांकन दाखिल कर मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। 👉 नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और युवा कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे। समर्थकों के जोश और नारों के बीच शैलेंद्र कुर्रे ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया। इस मौके पर पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल और संगठनात्मक उत्साह साफ दिखाई दिया। 👉 नामांकन के बाद शैलेंद्र कुर्रे ने कहा कि यदि संगठन उन्हें अध्यक्ष…
✍️ DESH DARPAN NEWS 24/7 कोरबा। जिले में पहचान के कथित दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है। पत्रकार सरोज कुमार रात्रे के नाम और पते का इस्तेमाल करते हुए किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम के तहत एक नहीं बल्कि दो आवेदन भेजे जाने का मामला प्रकाश में आया है। सरोज कुमार रात्रे का कहना है कि उन्होंने ये आवेदन न तो स्वयं भेजे हैं और न ही किसी को अधिकृत किया है। मामले को गंभीर मानते हुए उरगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करा दी गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि किसी…
✍️ रायपुर: भारतीय ईसाई दिवस के अवसर पर क्रिश्चियन वर्किंग कमिटी के अध्यक्ष श्री विजय मेश्राम जी ने समस्त मसीही समाज एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए संत थॉमस प्रेरित के जीवन, विश्वास और सेवा को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भारतीय ईसाई दिवस प्रत्येक वर्ष 3 जुलाई को संत थॉमस प्रेरित की पावन स्मृति में मनाया जाता है। ईसाई परंपरा के अनुसार, संत थॉमस 52 ईस्वी में भारत के मलाबार तट पर आए और प्रभु यीशु मसीह के प्रेम, सत्य, शांति तथा उद्धार के सुसमाचार का प्रचार किया। उनके समर्पण और सेवाभाव ने भारत…
✍️ रायपुर।छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि ट्रायबल यूथ हॉस्टल के 13 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक (Prelims ) परीक्षा** उत्तीर्ण कर राज्य का मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि न केवल इन विद्यार्थियों की मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के प्रयासों की भी सफलता मानी जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को उनके सपनों को साकार करने…
✍️ DESH DARPAN NEWS 24/7 हकोरबा, जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने अब तकनीक का सहारा लेते हुए कार्रवाई को नई धार दे दी है। ड्रोन और जल्द ही थर्मल इमेजिंग तकनीक के उपयोग से खनिज माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। शुक्रवार को सीतामढ़ी क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन में संलिप्त तीन वाहनों को जब्त कर प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि अब कानून से बच निकलना आसान नहीं होगा। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम…
