✍️ विकाश कुमार दुबे कि रिपोर्ट।
दर्री में महिला की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई, BNS की कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज।

कोरबा/दर्री, 1 अक्टूबर 2026। दर्री थाना क्षेत्र के नीलगिरी नगाईडार में घर में घुसकर कथित रूप से गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत के आधार पर दर्री पुलिस ने दो आरोपियों सुरेन्द्र पटेल और नितेश पटेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा दर्ज FIR के अनुसार शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने पति के साथ उक्त पते पर रहती हैं और रोजी-मजदूरी का काम करती हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 1 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 7 बजे दोनों आरोपी उसके घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाने के बाद कथित रूप से घर के अंदर प्रवेश कर गए।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी। आवेदन में यह भी उल्लेख है कि विवाद के दौरान आरोपियों द्वारा जबरन घर में घुसने का विरोध किया गया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में अपने और अपने पति को आरोपियों से खतरा होने की बात कहते हुए सुरक्षा एवं कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के आधार पर दर्री थाना में FIR क्रमांक 0364/2026 दर्ज की गई है।
FIR में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 351(3), 3(5) और 332(c) का उल्लेख किया गया है। मामले की विवेचना सहायक उप निरीक्षक ललित जायसवाल को सौंपी गई है।
अब पुलिस जांच में सामने आएगा पूरा सच
FIR दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। घटनास्थल, संबंधित पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। FIR में दर्ज आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
देश दर्पण न्यूज़ 24 — स्थानीय घटनाओं और जनहित के मुद्दों पर लगातार नजर।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।


