✍️ कागजों में विकास या जमीन पर जुगाड़?” — बालको वन परिक्षेत्र के एनीकट पर उठे गंभीर सवाल, जांच की मांग तेज।
एनीकट के निर्माण पर उठे गंभीर सवाल।
कोरबा। बालको वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाला बेला पंचायत में एक भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है एनीकट की जमीनी हकीकत ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। तस्वीरें और ग्राउंड जीरो से सामने आए हालात देखकर सवाल उठता है कि आखिर सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जिम्मेदारी किसकी है?
देश दर्पण न्यूज़ 24×7 की टीम जब ग्राउंड जीरो पर पहुँची, तो मौके पर एनीकट में पानी का बहाव, निर्माण की स्थिति और आसपास लकड़ी के सहारे किए गए कथित जुगाड़ ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।
सवाल सिर्फ एनीकट का नहीं… निगरानी का भी है!
क्या निर्माण कार्य में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन हुआ?
क्या निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता की जांच हुई?
क्या संबंधित अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण किया?
और सबसे बड़ा सवाल—अगर सरकारी निर्माण में गड़बड़ी हुई है, तो जिम्मेदारी तय कब होगी?
तस्वीरें बता रही हैं कि काम की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल मौजूद हैं। अब जरूरत है कि संबंधित विभाग मौके की जांच करे और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए।
देश दर्पण न्यूज़ 24×7 की पड़ताल जारी…
बालको वन परिक्षेत्र के इस एनीकट की पूरी कहानी अब जांच के घेरे में है।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।



