✍️ धमतरी | देश दर्पण न्यूज़ 24 | 25 सितंबर

धमतरी में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एकलव्य स्टेडियम के पास चिट्टा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे एक युवक को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 3.08 ग्राम चिट्टा और एक मोबाइल फोन समेत कुल 71,600 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने पर पीएसआई संदीप अनंत के नेतृत्व में टीम ने एकलव्य स्टेडियम के पास घेराबंदी की। मौके से विवेक नरसिंग दानी (33 वर्ष), निवासी सुंदरगंज वार्ड, धमतरी को पकड़कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 3.08 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 61,600 रुपये बताई गई। इसके अलावा लगभग 10 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।
सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 228/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(ए) के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और पुलिस का कहना है कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।


