✍️ पुष्प कुमार चंद्रा की रिपोर्ट ।
बस स्टैंड तुमान स्थित अमन पान पैलेस के बगल आज रात 8:30 बजे होगा विशेष धार्मिक कार्यक्रम, क्षेत्रवासियों से शामिल होने की अपील।
कोरबा/तुमान। कोरबा जिले के तुमान बस स्टैंड स्थित अमन पान पैलेस के बगल आज रात 8:30 बजे बजरंग समिति तुमान द्वारा एक विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में “दिव्य ममता” का आगमन होगा, जिसे लेकर समिति और क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
बजरंग समिति तुमान ने कार्यक्रम को भव्य रूप देने की तैयारी पूरी कर ली है। स्वागत द्वार, ध्वज सज्जा और भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं के लिए विशेष आयोजन किया जाएगा। समिति का उद्देश्य क्षेत्र में भक्ति, सेवा और सनातन संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
बजरंग समिति का संदेश।
समिति ने सभी ग्रामवासियों, युवाओं, माताओं-बहनों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाने और दिव्य ममता का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
कार्यक्रम स्थल: अमन पान पैलेस के बगल, बस स्टैंड तुमान, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)
समय: आज रात 8:30 बजे
देश दर्पण न्यूज़ 24 के साथ जुड़े रहिए, कोरबा और आसपास की हर बड़ी खबर सबसे पहले।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।



