✍️ 20–25 पंचायतों की लाइफलाइन बनी सड़क बदहाल! भिलाई बाजार से कटसीरा, गंगदई, बिरदा और तेन्दुवाही तक सड़क निर्माण की उठी मांग।

कोरबा। भिलाई बाजार क्षेत्र की वर्षों पुरानी सड़क समस्या अब एक बार फिर प्रशासन के दरवाजे तक पहुंच गई है। क्षेत्र के समाजसेवक प्रदीप जायसवाल ने जनहित का मुद्दा उठाते हुए माननीय जिला कलेक्टर कोरबा एवं मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को पत्र भेजकर भिलाई बाजार से कटसीरा तक सड़क की मरम्मत और गंगदई, बिरदा तथा तेन्दुवाही तक नई सड़क जोड़ने की मांग की है।

पत्र में कहा गया है कि भिलाई बाजार से कटसीरा मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत आता है, लेकिन इसकी स्थिति कई जगहों पर काफी खराब हो चुकी है। वहीं भिलाई बाजार से गंगदई होते हुए बिरदा और तेन्दुवाही तक सड़क संपर्क मजबूत करने की भी आवश्यकता बताई गई है।
प्रदीप जायसवाल ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि इस मार्ग से 20 से 25 ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीण प्रतिदिन आवागमन करते हैं। उरगा, बालोदाबाजार, बिलासपुर, रायपुर समेत अन्य प्रमुख शहरों तक पहुंचने के लिए यही सड़कें मुख्य संपर्क मार्ग हैं। खराब सड़क के कारण लोगों को रोजाना परेशानी, समय की बर्बादी और दुर्घटनाओं का खतरा झेलना पड़ रहा है।
समाजसेवक ने जिला प्रशासन से मांग की है कि संबंधित मार्गों का जल्द निरीक्षण कर सड़क निर्माण और मरम्मत की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि क्षेत्र के ग्रामीणों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
देश दर्पण न्यूज़ 24 इस जनहित से जुड़े मुद्दे पर प्रशासन की पहल और आगे की कार्रवाई पर लगातार नजर बनाए रखेगा।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।


