✍️ पाली ब्लॉक के वार्ड क्रमांक 9 शांति नगर में हुई वारदात, इलाके में फैली दहशत।
कोरबा/पाली। कोरबा जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत वार्ड क्रमांक 9 शांति नगर से एक सनसनीखेज हत्या की खबर सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रमेश डोंगरे नामक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी पर डंबल से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वर्तमान जानकारी के अनुसार आरोपी रमेश डोंगरे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
देश दर्पण न्यूज़ 24×7 | ग्राउंड रिपोर्ट, पक्ष नहीं… निष्पक्ष सच।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।



