✍️ रोजगार में प्राथमिकता और सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना 2011 के आधार पर लाभ देने की मांग, ग्राम पंचायत ने सौंपा ज्ञापन।
कोरबा। जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत भिलाई बाजार के भु-विस्थापित परिवारों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपने आवेदन पर अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी है। ग्रामीणों ने रोजगार में प्राथमिकता देने और सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना 2011 के अनुसार पात्र परिवारों को लाभ उपलब्ध कराने की मांग दोहराई है।
ग्राम पंचायत की सरपंच रजनी मरकाम के नेतृत्व में सौंपे गए आवेदन में बताया गया कि ग्राम सभा के प्रस्ताव दिनांक 11 अक्टूबर 2025 के अनुसार विस्थापित परिवारों को रोजगार में प्राथमिकता दिए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है।
ग्रामीणों ने यह भी उल्लेख किया कि इस संबंध में कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जाखवाल को भी अलग-अलग तिथियों में आवेदन सौंपे जा चुके हैं।
ज्ञापन में कलेक्टर से मांग की गई है कि जनदर्शन और ग्राम सभा के प्रस्ताव के अनुरूप भिलाई बाजार के भु-विस्थापित परिवारों को रोजगार में प्राथमिकता दी जाए तथा उनके आवेदन पर की गई कार्रवाई से ग्रामवासियों को अवगत कराया जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से मांग लंबित होने के कारण विस्थापित परिवार प्रशासन से शीघ्र निर्णय और ठोस कार्रवाई की उम्मीद लगाए हुए हैं।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।


