✍️ उरगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अन्य आरोपियों की तलाश जारी।
कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र में 220 केवी विद्युत लाइन के एल्युमिनियम केबल चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मिश्रा ट्रेडर्स के यार्ड से चोरी हुए बिजली के तारों के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल किया गया ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और करीब एक टन एल्युमिनियम तार बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी की निशानदेही पर चोरी से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। जब्त किए गए सामान को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही चोरी की शेष संपत्ति की बरामदगी के लिए भी लगातार कार्रवाई की जा रही है।
देश दर्पण न्यूज़ 24 इस मामले से जुड़ी हर अपडेट आप तक सबसे पहले पहुंचाता रहेगा।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।


