Author: Pradeep Rao
देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण। यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले। हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।
✍️रितिक वैष्णव की रिपोर्ट कोरबा (छत्तीसगढ़) – पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय तिलकेजा ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। 29 अप्रैल 2026 को घोषित हाई एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट सफलता हासिल की। अंग्रेजी माध्यम कक्षा 10वीं में कुल 17 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें 16 प्रथम एवं 1 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इस माध्यम का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विनीत धिरहे ने 600 में 576 अंक (96%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वंशिका कंवर ने 89.8% अंक…
✍️*कोरबा।** कटघोरा थाना क्षेत्र में लगभग एक वर्ष पूर्व अधिवक्ता के सूने मकान में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, 19 अप्रैल 2025 को पुरानी बस्ती कटघोरा निवासी अधिवक्ता राकेश पांडेय के घर अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों ने घर से करीब 10 तोला सोने के जेवरात, जिनमें रानी हार सेट, झुमके, सोने की चेन, चांदी की पायल सहित लगभग 50 हजार रुपये नगद चोरी…
✍️ कोरबा। टीपी नगर चौक पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैफिक सिग्नल और एडवर्टाइजिंग पोल को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में सिग्नल लाइट, काउंटडाउन टाइमर, विज्ञापन बोर्ड और निगम का कैमरा टूट गया। करीब 1.50 लाख रुपए की क्षति आंकी गई है। घटना 27 अप्रैल की रात करीब 1:30 बजे ट्रांसपोर्ट नगर चौक स्थित राजस्थानी होटल के सामने हुई। ट्रेलर (CG 12 BG 7284) का चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिससे वह सीधे सिग्नल पोल से टकरा गया। शिकायत के बाद सीएसईबी चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक रामलाल अगरिया (24),…
✍️ कोरबा। “सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस द्वारा अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बांगो पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रेलर चालक से लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की बोलेरो वाहन एवं लूटी गई राशि में से कुछ रकम बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी सलमान अंसारी, निवासी गढ़वा (झारखंड), ट्रेलर चालक हैं। वे दिनांक 26 अप्रैल 2026 को अम्बिकापुर से कोयला लोड कर रायपुर…
✍️ *10 MM के रॉड पर तीन मंजिला टॉवर का बोझ,सीढ़ी धड़ामकोरबा वनमण्डल में DFO/SDO की नाक के नीचे घोटाला-दर-घोटाला* कोरबा। कभी कटघोरा तो कभी पाली वन मंडल में अपने कारनामों और घोटालों से चर्चा में रहने वाले एवं विभागीय के साथ-साथ राजनीतिक वरदहस्त प्राप्त वर्तमान कोरबा रेंजर मृत्युंजय शर्मा तालाब के साथ ही अब वॉच टावर में भी खेल रहे हैं। इनके देखरेख में वॉच टावर का न सिर्फ घटिया निर्माण हो रहा है बल्कि लगभग 2 साल से निर्माण अधूरा ही है और काम करने वाले मजदूर की जान आफत में। हम बात कर रहे हैं कोरबा वन मंडल…
✍️ 📍 **जांजगीर-चांपा | 28 अप्रैल 2026** छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में जहर सेवन कर हंगामा करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान टिकेश्वर उर्फ टीआर साहू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी अपनी शिकायत को गंभीरता से लेने के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाने के उद्देश्य से एसपी कार्यालय पहुंचा। यहां उसने कथित रूप से जहर का सेवन कर लिया और हंगामा करने लगा, जिससे कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक…
✍️कोरबा: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए घंटाघर क्षेत्र में आम लोगों के लिए नि:शुल्क शरबत वितरण की सेवा शुरू की गई है। इस पहल का नेतृत्व माननीय उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांग और जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन द्वारा किया जा रहा है। तप्ती गर्मी के बीच राहगीरों, मजदूरों और आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा प्रतिदिन संचालित की जा रही है। घंटाघर से गुजरने वाले लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से बचाव का प्रयास किया जा रहा है। “गर्मी के इस कठिन समय में लोगों की सेवा करना हमारा…
✍️अफवाह से भड़की भीड़, पुलिस ने पहुंचकर हालात संभाले; जांच जारी* जगदलपुर, 29 अप्रैल 2026: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बच्चा चोरी की अफवाह ने मंगलवार रात हिंसक रूप ले लिया। लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के बाजारपारा में ग्रामीणों ने मध्य प्रदेश से आए फेरीवालों पर शक जताते हुए उनके साथ जमकर मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि सीहोर जिले से आया एक परिवार दो दिन पहले गांव में किराये के मकान में रहकर फेरी का काम कर रहा था। मंगलवार रात घर के बाहर कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान फेरीवालों के साथ आए कुत्ते के भौंकने पर…
✍️ बिलासपुर रेंज में ASP से SI तक अधिकारियों की ट्रेनिंग, अब हर केस में अनिवार्य होगी 124 पॉइंट **बिलासपुर:** हत्या जैसे गंभीर मामलों में अब आरोपियों का बच पाना मुश्किल होगा। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक **रामगोपाल गर्ग** ने ‘स्मार्ट विवेचना’ की नई रणनीति लागू करते हुए पुलिस अधिकारियों को सख्त और वैज्ञानिक तरीके से जांच करने के निर्देश दिए हैं। 28 अप्रैल 2026 को आयोजित एक विशेष प्रशिक्षण सत्र में रेंज के सभी जिलों के ASP से लेकर उपनिरीक्षक स्तर तक के अधिकारियों को आधुनिक जांच तकनीकों की ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान आईजी गर्ग ने साफ कहा…
✍️जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए कोरबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस ने महज दो दिनों में 93 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले भर में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी थाना और चौकी प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। 27 और 28 अप्रैल 2026 को चलाए गए सघन दबिश अभियान के दौरान लंबे…
