Author: Pradeep Rao

देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण। यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले। हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

✍️ कोरबा जिले में बढ़ते अपराधों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बालकोनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सूने मकान में चोरी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने सोने-चांदी के आभूषण और एक मोटरसाइकिल समेत कुल 2.80 लाख रुपये का माल बरामद किया है। 5 अप्रैल 2026 को प्रार्थी कमरे आलम ने थाना बालकोनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके चाचा शादी में शामिल होने बिहार गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर…

Read More

✍️कोरबा जिले में साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान तेज कर दिया है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिलेभर में थाना और चौकी स्तर पर कार्रवाई तेज की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के मार्गदर्शन में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। साइबर पुलिस थाना द्वारा मोबाइल ऑपरेटरों और बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें संदिग्ध लेन-देन पर नजर रखने और तुरंत सूचना…

Read More

✍️कटघोरा, पाली और पासान में सघन चेकिंग, अवैध गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर कोरबा जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कटघोरा अनुविभाग में होटल, लॉज और ढाबों पर ताबड़तोड़ जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, नितीश ठाकुर और एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। कटघोरा, पाली और पासान थाना क्षेत्रों में टीम बनाकर कई होटल, लॉज और ढाबों की सघन चेकिंग की गई। थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में पुलिस…

Read More

✍️ **कोरबा (छत्तीसगढ़):** “ग्रीन ड्रामा, ग्राउंड पर कब्जा” — BALCO पर लग रहे आरोप अब एक पैटर्न का रूप लेते दिख रहे हैं। ताज़ा मामला मितान भवन के पास का है, जहां दो साल पहले जिस जमीन पर बड़े स्तर पर पौधारोपण किया गया था, आज वही क्षेत्र निर्माण कार्यों से घिरा नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि यहां पहले नर्सरी विकसित की गई थी। अधिकारियों की मौजूदगी में पौधे लगाए गए, फोटो खिंचवाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं — न पौधे बचे, न नर्सरी,…

Read More

✍️ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कहते माताओं और बहिनों अब कहा गए मोदी जी दर दर भटक रही हैं महिलाएं न्याय के लिए। क्या कोरबा में भाजपा सरकार में यही कानून व्यवस्था है.? एक पीड़ित महिला न्याय की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि शिकायतों के बावजूद प्रशासन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है। जानकारी के मुताबिक, महिला ने सबसे पहले स्थानीय कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन वहां से उसे सिर्फ आश्वासन ही मिला। कार्रवाई के नाम पर अब तक कुछ भी सामने नहीं आया। मामला गंभीर होने…

Read More

✍️ कटघोरा (कोरबा), 26 अप्रैल 2026। “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कटघोरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे स्थित तानाखार के कंचन ढाबा को सील कर दिया। यह कार्रवाई राजस्व विभाग के निर्देश पर पुलिस की मौजूदगी में की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कंचन ढाबा में लंबे समय से अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। दो दिन पूर्व ही पुलिस ने ढाबे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त कर संचालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा था। इसके बावजूद अवैध गतिविधियां जारी रहने पर…

Read More

✍️बालको प्रबंधन पर अतिक्रमण के आरोप, शहीद Chandrashekhar Azad की प्रतिमा तक पहुंच बाधित न्याय की मांग को लेकर 24/04/2026 किया गया अनशन कोरबा जिले के परसाभाटा स्थित शहीद Chandrashekhar Azad चौक पर अतिक्रमण और अव्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। आरोप है कि Vedanta Limited की इकाई BALCO के पावर प्लांट प्रबंधन की कथित मनमानी के चलते प्रतिमा स्थल तक पहुंच बाधित हो गई है। इस मामले में 21 अप्रैल 2026 को अधिवक्ता Abdul Nafish Khan ने जिलाधीश, कोरबा को पत्र लिखकर अतिक्रमण हटाने और स्थल की व्यवस्था सुधारने की मांग की…

Read More

✍️ **कोरबा** – जिले में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अब तक **49 हिस्ट्रीशीट खोल दी गई हैं**, जिससे बदमाशों में हड़कंप मच गया है। 👉 क्या है पूरा मामला? पुलिस ने संगठित तरीके से कार्रवाई करते हुए: 👉17 गुंडा बदमाश 👉31 निगरानी बदमाश 👉1 गैंग (डीजल चोरी से जुड़ा) को चिन्हित कर उनके खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोल दी है। 👉 कैसे चुने गए ये बदमाश? पिछले **3 साल के आपराधिक रिकॉर्ड** खंगाले गए। जिन आरोपियों पर **2 या उससे ज्यादा केस** दर्ज मिले,…

Read More

✍️ आर्म्स एक्ट के तहत अतिरिक्त कार्रवाई, आरोपी न्यायिक हिरासत में 📍 कोरबा, 25 अप्रैल: जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से देशी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। **🔎 क्या है मामला:** पुलिस सहायता केंद्र जटगा, थाना कटघोरा क्षेत्र में प्रार्थिया की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोपी पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया…

Read More

✍️ *कोरबा ब्रेकिंग | दिनांक:** 24 अप्रैल 2026 कोरबा जिले के व्यस्त **सुभाष चौक** इलाके में शुक्रवार को एक सड़क हादसे के बाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।  एक **ओला स्कूटी** को एक कार चालक ने टक्कर मार दी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। , यह विवाद पास ही स्थित Royal Boot House के सामने बढ़ गया, जहां कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, आसपास मौजूद लोगों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।…

Read More