✍️ कोरबा। टीपी नगर चौक पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैफिक सिग्नल और एडवर्टाइजिंग पोल को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में सिग्नल लाइट, काउंटडाउन टाइमर, विज्ञापन बोर्ड और निगम का कैमरा टूट गया। करीब 1.50 लाख रुपए की क्षति आंकी गई है।

घटना 27 अप्रैल की रात करीब 1:30 बजे ट्रांसपोर्ट नगर चौक स्थित राजस्थानी होटल के सामने हुई। ट्रेलर (CG 12 BG 7284) का चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिससे वह सीधे सिग्नल पोल से टकरा गया।
शिकायत के बाद सीएसईबी चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक रामलाल अगरिया (24), निवासी बांगो क्षेत्र, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रेलर वाहन को भी जप्त किया है।
आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 और सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। बुधवार को उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत यातायात नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।



