Author: Pradeep Rao
देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण। यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले। हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।
✍️ गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश कुणाल दुदावत ने शुक्रवार को पसरखेत में बाला मॉडल के तहत निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनपद पंचायत कोरबा के सीईओ खगेश निर्मलकर को निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा प्रत्येक चरण की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के अनुकूल शिक्षण-सीखने के वातावरण को ध्यान में रखते…
✍️भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से आमजन तक पहुंचाने तथा आपसी सहभागिता एवं सहमति से विवादों के समाधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत 2026 ) का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह 21 अप्रैल से आरम्भ होकर 21, 22 एवं 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ सम्पन्न होगा । माननीय सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष लंबित मामलों हेतु दिनांक 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को अपने मामले का शीघ्र और सौहार्दपूर्ण ढंग से समाधान करें। इसमें शामिल मामले दीवानी एवं पारिवारिक मामले,…
✍️ कोरबा। सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के अंतर्गत नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा जिला दंडाधिकारी कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 06 और 07 मई 2026 को कोटपा एक्ट, 2003 के प्रावधानों के तहत प्रवर्तन कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई सहायक औषधि नियंत्रक के मार्गदर्शन में गठित प्रवर्तन दल द्वारा की गई। कार्रवाई के दौरान खाद्य एवं औषधि प्रशासन, कोरबा के औषधि निरीक्षक सुनील सांडे, ऋषि साहू, वीरेंद्र भगत तथा तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम से संतोष केवट की टीम ने रिस्दी क्षेत्र, जिला अस्पताल परिसर के आसपास और कोसाबाड़ी क्षेत्र में स्थित पान दुकानों, चाय ठेलों, भोजनालयों…
✍️कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में जिले में महिलाओं को कैंसर जैसी गंभीर बिमारी के प्रति जागरूक करने एवं समय पर जॉंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा 08 मई को समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क कैसर जॉंच एवं महिलाओं के संपूर्ण स्वास्थ्य जॉंच हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कैंसर स्क्रीनिंग (ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाईकल कैंसर की प्रारंभिक जॉच, सामान्य स्वास्थ्य जॉंच, सिकलिंग, थैलेसिमिया, एनीमिया की जॉंच, रक्त चाप और मधूमेह का परीक्षण) तथा महिलाओं की अन्य शारीरिक समस्याओं…
✍️ कोरबा।** जिले में अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। कोरबा में चल रहे **“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा”** अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। 90 से अधिक बदमाशों की परेड इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिलेभर के 90 से अधिक निगरानी बदमाश और गुंडा तत्वों की विशेष परेड आयोजित की गई। इस दौरान सभी की उपस्थिति दर्ज कर उनकी वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा की गई। परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने सभी…
✍️ खरीफ सीज़न को सुदृढ़ बनाने और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से जिले में “विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ पूर्व 2026” की शुरुआत हो गई है। यह अभियान शासन के निर्देशानुसार 5 मई से प्रारंभ किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि एवं संबंधित योजनाओं, नीतियों और नवीन तकनीकों के प्रति जागरूक करना है। अभियान के तहत जिलेभर में किसानों तक जानकारी पहुंचाने के लिए विशेष “कृषि रथ” को रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत कोरबा परिसर से कृषि रथ को श्रीमती सुषमा कमला अनंत, सभापति, कृषि स्थायी समिति, जिला पंचायत…
✍️ कोरबा 06 मई 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की पहल पर कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास, कोरबा ने आम नागरिकों तक अपनी सेवाओं को और अधिक सुगम, पारदर्शी और त्वरित बनाने के उद्देश्य से एक समर्पित टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-233-1750 की शुरुआत की है। यह कदम प्रशासन और नागरिकों के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ-साथ ‘डिजिटल इंडिया’ के प्रयासों को गति देने वाला महत्वपूर्ण निर्णय है। नई हेल्पलाइन सेवा का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नागरिक अपनी शिकायत, पूछताछ या किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कार्यालय के चक्कर न लगाएँ। अब हर व्यक्ति अपने…
✍️कटघोरा (छुरी कला):** प्रभारी सचिव श्री रोहित यादव ने आज विकासखंड कटघोरा अंतर्गत छुरी कला स्थित पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, छात्र-छात्राओं की प्रगति एवं उपलब्ध सुविधाओं का गहनता से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन, अध्ययन के वातावरण तथा उपलब्ध संसाधनों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शिक्षकों से संवाद कर शिक्षण व्यवस्था की गुणवत्ता पर भी चर्चा की। श्री यादव ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया कि छात्रों को बेहतर शिक्षा और अनुकूल वातावरण प्रदान…
✍️10 और 13 मई को होंगे बड़े मैच, टिकट मिलते ही मिनटों में हाउसफुल होने की संभावना **रायपुर:** क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजधानी रायपुर में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मुकाबलों को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म हो गया है। टिकट बिक्री की घोषणा होते ही शहर में क्रिकेट का माहौल और गरमा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि टिकट उपलब्ध होते ही कुछ ही मिनटों में सभी सीटें भर सकती हैं। **आरसीबी का ऐलान—फैंस से तैयार रहने की अपील** Royal Challengers Bangalore (RCB) ने अपने आधिकारिक प्लेटफॉर्म के जरिए टिकट…
✍️ लखनलाल को मिला नया सहारा* कोरबा, 05 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संचालित सुशासन तिहार 2026 आमजनता को राहत पहुंचाने और समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। “गांव-गांव, द्वार-द्वार” पहुंचने की मंशा के साथ सरकार और प्रशासन सीधे लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं एवं मांगों का निराकरण सुनिश्चित कर रहे हैं। इस पहल से जनसामान्य में विश्वास और उत्साह का वातावरण निर्मित हो रहा है। इसी क्रम में आज कोरबा जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम ईरफ में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में…
