Author: Pradeep Rao
देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण। यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले। हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।
✍️ छत्तीसगढ़ के कोरबा समेत पूरे प्रदेश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। प्रशासन और खाद्य विभाग ने साफ किया है कि ईंधन की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और किसी भी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है। हालांकि पिछले महीने कोरबा के कुछ इलाकों में सप्लाई बाधित होने से कुछ पेट्रोल पंपों पर अस्थायी संकट देखने को मिला था, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सरकारी आंकड़ों के अनुसार राज्य के पेट्रोल पंपों और ऑयल डिपो…
✍️ बिलासपुर, 13 मई 2026। महिला सुरक्षा और लंबित आपराधिक प्रकरणों के त्वरित निराकरण को लेकर बिलासपुर रेंज में पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रेंज स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेकर सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सक्ती, जांजगीर-चांपा और सारंगढ़ जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक शामिल हुए। समीक्षा बैठक का आयोजन पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, बिलासपुर रेंज में किया गया। हाईकोर्ट के निर्देशों…
✍️ गेवरा रोड रेलवे स्टेशन से कोविड काल से पहले संचालित होने वाली पाँच महत्वपूर्ण यात्री ट्रेनों का परिचालन आज तक पूरी तरह बहाल नहीं हो पाया है। वर्तमान में केवल दो ट्रेनों के संचालन से क्षेत्रीय यात्रियों, कर्मचारियों और व्यापारिक वर्ग को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर समाजसेवी प्रदीप जायसवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि गेवरा रोड स्टेशन से ट्रेनों के संचालन को लेकर पूर्व में छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन तथा…
✍️ कोरबा जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पाली पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। मेन रोड हाईवे और एनएच-130 पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े ट्रेलर वाहनों के खिलाफ पाली पुलिस ने सख्त अभियान चलाते हुए 7 ट्रेलरों पर वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टरों में हड़कंप मच गया। सड़क जाम और हादसों की बढ़ रही थी आशंका जानकारी के अनुसार, सरायपाली-बुडबुड खदान क्षेत्र में कोयला लोडिंग के लिए आने वाले भारी ट्रेलर वाहन एनएच-130 और मेन रोड हाईवे पर बेतरतीब ढंग से खड़े किए जा रहे थे।…
✍️ सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कटघोरा पुलिस की सख्त कार्रवाई *कोरबा/कटघोरा।* छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर कटघोरा पुलिस एक्शन मोड में नजर आई। रविवार को प्रसिद्ध झोराघाट पिकनिक स्पॉट पर चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान में पुलिस ने तेज रफ्तार, बिना सायलेंसर, तीन सवारी और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 23 बाइक चालकों पर चालानी कार्रवाई की। दरअसल, रविवार होने के कारण झोराघाट पिकनिक स्पॉट पर बड़ी संख्या में लोग परिवार और दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ युवक बाइक…
✍️ तमिलनाडु की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत हो गई है। अभिनेता से नेता बने Thalapathy Vijay ने मुख्यमंत्री पद संभालते ही जनता से जुड़े बड़े फैसलों का ऐलान कर दिया। सीएम बनने के महज 10 मिनट के भीतर उन्होंने तीन अहम निर्णय लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। मुख्यमंत्री विजय द्वारा लिए गए प्रमुख फैसले इस प्रकार हैं: * राज्य के लोगों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा। * तमिलनाडु में बढ़ती ड्रग्स समस्या पर रोक लगाने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन। * महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए…
✍️ छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सक्ती जिले के चन्द्रपुर में पदस्थ ASI एसएन मिश्रा को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया, जबकि बिलासपुर में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 विजय पांडेय को 15 हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार किया गया। लगातार हुई इन कार्रवाइयों से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। होटल संचालक से मांगी थी रिश्वत मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के करगी रोड कोटा निवासी देवेंद्र कश्यप ने ACB से शिकायत की थी…
✍️ नवागढ़/जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम अवरीद में रविवार को एक घरेलू कलीसिया में आराधना के दौरान तनाव की स्थिति बन गई। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की प्रार्थना सभा के समय कुछ लोगों ने चर्च का विरोध करते हुए घर में प्रवेश किया और धर्मांतरण का आरोप लगाकर वहां मौजूद मसीही विश्वासियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। 👉 पीड़ितों का दावा: मसीही समुदाय का कहना है कि वे शांतिपूर्वक अपने घर में प्रार्थना कर रहे थे, तभी उन पर हमला किया गया। हमले में कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं। पुलिस की…
✍️कोरबा।** जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत भिलाई बाजार की सरपंच श्रीमती रजनी मरकाम ने छत्तीसगढ़ विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड के कार्यपालक निदेशक को पत्र लिखकर भिलाई बाजार और रलिया के मध्य स्थापित 33 केवी बिजली पोल एवं विद्युत लाइन के गुणवत्ताहीन निर्माण की शिकायत की है। सरपंच द्वारा भेजे गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि देव माइनिंग कंपनी तक विद्युत आपूर्ति के लिए लगाए गए 33 केवी बिजली पोल और लाइन का निर्माण संबंधित ठेकेदार द्वारा लापरवाहीपूर्वक किया गया है। घटिया निर्माण के कारण कई बिजली पोल झुक गए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था प्रभावित…
✍️ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के तत्वावधान छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश अध्यक्ष संतोष शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के निर्देशन में नेशनल लोक अदालत का 09 मई 2026 को वर्चुअल और भौतिक उपस्थिति मोड में आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ माननीय श्री संतोष शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा द्वारा किया गया। जिसमें समस्त न्यायाधीशगण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल कोरबा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, पैरा लीगल वालंटियर्स व आम जन उपस्थित रहे। इसमें सर्वोच्च न्यायालय से लेकर तहसील स्तर तक के न्यायालयों में लोक…
