Author: Pradeep Rao

देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण। यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले। हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

बिलासपुर: मसीही समाज के सामाजिक कार्यकर्ता विजय मेश्राम ने रविवार की सामूहिक आराधना को लेकर विश्वासियों से एकजुट रहने और निडर होकर चर्च पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आराधना केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और संवैधानिक अधिकार की अभिव्यक्ति है। हाल के दिनों में प्रदेश सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में मसीही समाज के लोगों, प्रार्थना सभाओं और चर्चों को लेकर उत्पन्न विवादों एवं घटनाओं ने अनेक विश्वासियों के मन में चिंता और भय का वातावरण पैदा किया है। ऐसे समय में विजय मेश्राम ने समाज को साहस, संयम और विश्वास के साथ आगे…

Read More

✍️ उरगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 134वें संस्करण का श्रवण रविवार को उरगा मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों के अंतर्गत बूथों पर पदाधिकारियों एवं आमजनों द्वारा किया गया। तिलकेजा शक्ति केंद्र के बूथ क्रमांक 175 में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता राघवेंद्र राव मंडल अध्यक्ष किशन साव ,शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष गजेंद्र वैष्णव, मंडल कोषाध्यक्ष (महिला मोर्चा) मालती वैष्णव, मंडल महामंत्री युवा मोर्चा रविंद्र सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुना तथा विभिन्न समसामयिक विषयों…

Read More

✍️ सर्व समाज कोरबा ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, महिला सुरक्षा और बच्चों के भविष्य को लेकर जताई चिंता। **कोरबा, छत्तीसगढ़।** शहर के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में कथित रूप से संचालित अवैध सट्टा कारोबार, खुलेआम नशाखोरी और बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को लेकर सामाजिक संगठन **सर्व समाज कोरबा** ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। संगठन का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से असामाजिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे आम नागरिकों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है। ज्ञापन में बताया गया…

Read More

✍️रायपुर।** गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा और सट्टा कारोबार के खिलाफ चल रही पुलिस कार्रवाई के बीच थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल के खिलाफ बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए लाइन अटैच कर दिया गया है। क्राइम ब्रांच की दबिश के दौरान सामने आया मामला मिली जानकारी के अनुसार, गोबरा नवापारा क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब, गांजा और सट्टा संचालन की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर रायपुर ग्रामीण क्राइम ब्रांच की टीम ने देर रात क्षेत्र में विशेष…

Read More

✍️कोरबा – छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा जिला की आज महत्वपूर्ण बैठक कटघोरा में रखी गई।  जहां प्रदेश अध्यक्ष  अरविंद अवस्थी, प्रदेश महासविच विश्वदीपक राई, प्रदेश महामंत्री मनोज मिश्रा जी की अनुशंसा एवं कोरबा जिला मार्ग दर्शन मंडल सदस्य कृष्ण गोपाल मित्तल, हितेश अग्रवाल, राहुल डिक्सेना, विनोद साहू देवेंद्र श्रीवास के नेतृत्व में कोरबा जिला अध्यक्ष शशिकांत ने ओम गवेल को कोरबा जिला महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। श्री गवेल ने  श्रमजीवी पत्रकार संघ के समस्त पदाधिकारियों, वरिष्ठ मार्गदर्शकों एवं जिलेभर से पहुंचे पत्रकार साथियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन पर…

Read More

✍️ बरपाली/कोरबा — अगर यही “सुशासन” है तो फिर बदहाल व्यवस्था किसे कहेंगे? भीषण गर्मी में बरपाली समेत आसपास के दर्जनों गांव पिछले लगभग 40 घंटे से अंधेरे और पानी संकट में नरक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं, लेकिन विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी और क्षेत्र के नेता मानो गहरी नींद में सोए हुए हैं। हर महीने “मेंटेनेंस” के नाम पर घंटों बिजली काटने वाला विभाग पहली ही आंधी और बारिश में घुटनों पर आ गया। एक महुआ का पेड़ 33 केवी और 11 केवी लाइन पर क्या गिरा, पूरे सिस्टम की पोल खुल गई। तार टूट गए, शासकीय…

Read More

✍️ DESH DARPAN NEWS 24/7 कोरबा।** जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोरबा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिलेभर में लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को…

Read More

✍️बिलासपुर, 27 मई 2026। गंभीर अपराधों की विवेचना को अधिक प्रभावी और न्यायालयों में सजा का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से बिलासपुर रेंज पुलिस द्वारा “मरणासन्न कथन (Dying Declaration)” विषय पर रेंज स्तरीय एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें रेंज के विभिन्न जिलों से लगभग 200 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। कार्यशाला का विषय “मरणासन्न कथन, कानूनी प्रक्रिया, सावधानियां और विवेचकों के लिए दिशा-निर्देश” रखा गया था। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल द्वारा किया गया। इस…

Read More

✍️सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत यातायात नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, ₹53,400 का समंस शुल्क वसूला कोरबा में सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। “सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए एक ही दिन में 104 प्रकरणों पर कार्रवाई की। इस दौरान कुल ₹53,400 का समंस शुल्क वसूला गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना,…

Read More

✍️ देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर अब ₹99.51 प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल के दाम में 91 पैसे की बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत ₹92.49 प्रति लीटर हो गई है। वहीं, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पेट्रोल की कीमत ₹105 प्रति लीटर के पार पहुंच चुकी है, जबकि डीजल ₹97.52 प्रति लीटर के करीब बिक रहा है। 9 दिनों में तीसरी बार बढ़ोतरी पेट्रोल और…

Read More