Close Menu
    What's Hot

    कोरबा ब्रेकिंग: अवैध कबाड़ कारोबार पर cesb पुलिस कि कार्यवाही

    02/06/2026

    वार्ड 06 में जर्जर टेलीफोन खंभों और खराब सबमर्सिबल पंप को लेकर निगम आयुक्त से की गई शिकायत

    01/06/2026

    आराधना आस्था की अभिव्यक्ति और संवैधानिक अधिकार है, निडर होकर चर्च पहुंचें विश्वासी: विजय मेश्राम

    01/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Wednesday, June 3
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»BREAKING»*वॉच टॉवर में खेल रहे रेंजर शर्मा,घटिया निर्माण से जान आफत में*
    BREAKING

    *वॉच टॉवर में खेल रहे रेंजर शर्मा,घटिया निर्माण से जान आफत में*

    Pradeep RaoBy Pradeep Rao29/04/202642 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ✍️ *10 MM के रॉड पर तीन मंजिला टॉवर का बोझ,सीढ़ी धड़ामकोरबा वनमण्डल में DFO/SDO की नाक के नीचे घोटाला-दर-घोटाला*

    कोरबा। कभी कटघोरा तो कभी पाली वन मंडल में अपने कारनामों और घोटालों से चर्चा में रहने वाले एवं विभागीय के साथ-साथ राजनीतिक वरदहस्त प्राप्त वर्तमान कोरबा रेंजर मृत्युंजय शर्मा तालाब के साथ ही अब वॉच टावर में भी खेल रहे हैं। इनके देखरेख में वॉच टावर का न सिर्फ घटिया निर्माण हो रहा है बल्कि लगभग 2 साल से निर्माण अधूरा ही है और काम करने वाले मजदूर की जान आफत में।
    हम बात कर रहे हैं कोरबा वन मंडल के ग्राम भुलसीडीह में जांच नाका के पास आधा-अधूरा निर्मित और रिकॉर्ड में पूर्ण निर्मित तथा अधूरे निर्माण में भी पूर्ण रूप से राशि आहरण वाले वॉच टावर के कार्य का।
    👉🏻 कैम्पा मद का है कार्य,जानें विवरणविभागीय सूत्र ने बताया कि कैम्पा मद के 20 लाख रुपए की लागत से यह निर्माण कार्य भी रेंजर के द्वारा कराया जाना वर्ष 2022-23 में स्वीकृत किया गया जिसकी कार्य पूर्णता अवधि मार्च 2025 थी। उक्त निर्माण कार्य आज पर्यंत अधूरा है जबकि 1 साल से अधिक समय बीत चुका है।
    हाथी प्रभावित क्षेत्रों में हाथियों की निगरानी और उन पर नजर रखने के लिए इस तरह के टावर का निर्माण वन विभाग के द्वारा कराया जा रहा है। निर्माण कार्य का जो ढांचा मौके पर खड़ा नजर आता है उसमें व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार उजागर रहा है। विभागीय निर्माण जानकार के मुताबिक तीन मंजिला वॉच टावर के निर्माण का यह मापदंड नहीं है। इसमें कम से कम 16 और अधिकतम 20 एमएम मोटाई वाला का रॉड इस्तेमाल किया जाना जरूरी होता है ताकि वह मजबूती से टिका रहे। लेकिन, जो कार्य कराया गया है उसमे मात्र 10 एमएम का रॉड और कहीं-कहीं 8 एमएम का भी रॉड नजर आ रहा है।नींव तक में गफलत वाले इस कार्य को लेकर अब इसमें मरम्मत व पोताई की लीपापोती चल रही है। आलम यह है कि दरारें भी आना शुरू हो गई हैं।
    👉🏻 20 फीट से गिरा मजदूरइस निर्माण कार्य के दौरान 26 फरवरी 2026 को एक हादसा भी हुआ जिसमें निर्मित हो चुकी बेसहारा गुणवत्ताहीन सीढ़ी के टूट जाने से करीब 20 फीट ऊंचाई से गिरकर एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया था।
    👉🏻 डीएफओ-एसडीओ की अनदेखी
    रेंजर की देखरेख में कराए जा रहे इस कार्य की गुणवत्ता को लेकर तथा कार्य की निगरानी के संबंध में जिम्मेदारी एसडीओ और उनसे ऊपर डीएफओ की होती है लेकिन उनके द्वारा मापदंड को ताक पर रखकर रेंजर द्वारा कराए जा रहे सभी कार्यों को ओके बता कर समस्त भुगतान भी सुनिश्चित कर दिया जाता है।
    👉🏻 लेप्स होने से पहले राशि आहरण..!
    सूत्र बताते हैं कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले कार्यों की राशि लेप्स ना हो जाए, इसके लिए वर्ष समाप्त होने से पहले ही कार्य पूर्ण बताकर राशि आहरण कर लिया जाता है। उक्त वॉच टॉवर के निर्माण के मामले में भी यह राशि आहरित कर ली गई है वरना वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर राशि लैस हो जाती।
    👉🏻 रेंजर ने यह कहा सफाई में
    इस मामले में रेंजर मृत्युंजय शर्मा का कहना है कि कार्य पूर्ण कराया जा रहा है और अभी इस कार्य की राशि पूर्ण रूप से आहरित नहीं हुई है। कार्य की गुणवत्ताहीनता से उन्होंने इनकार करते हुए कहा कि पूरा कार्य गुणवत्ता के आधार पर हो रहा है। हादसे के बारे में कहा कि प्रारंभिक तौर पर जो उनका दायित्व था,उसे उन्होंने पूरा किया है।

    Pradeep Rao

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    मन की बात के 134वें संस्करण का हुआ श्रवण, मेधावी छात्रों का सम्मान

    31/05/2026

    गोबरा नवापारा थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल निलंबित, अवैध कारोबारियों से कथित संपर्क पर गिरी गाज

    30/05/2026

    भैंसमा फीडर की बदहाल व्यवस्था से तिलकेजा सहित आसपास के गांवों में बढ़ा आक्रोश

    19/05/2026
    टॉप न्यूज़

    कोरबा ब्रेकिंग: अवैध कबाड़ कारोबार पर cesb पुलिस कि कार्यवाही

    02/06/2026

    वार्ड 06 में जर्जर टेलीफोन खंभों और खराब सबमर्सिबल पंप को लेकर निगम आयुक्त से की गई शिकायत

    01/06/2026

    आराधना आस्था की अभिव्यक्ति और संवैधानिक अधिकार है, निडर होकर चर्च पहुंचें विश्वासी: विजय मेश्राम

    01/06/2026

    मन की बात के 134वें संस्करण का हुआ श्रवण, मेधावी छात्रों का सम्मान

    31/05/2026

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.