Author: Pradeep Rao
देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण। यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले। हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।
✍️ कोरबा जिले में खेत के भीतर विशालकाय मगरमच्छ मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखकर खेत में काम कर रहे किसानों के होश उड़ गए। देखते ही देखते इसकी खबर पूरे गांव में फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मामला उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तरदा का है। बताया जा रहा है कि किसान खेत में काम कर रहे थे, इसी दौरान उनकी नजर पानी और कीचड़ के बीच मौजूद एक विशाल मगरमच्छ पर पड़ी। मगरमच्छ खेत में इधर-उधर भागने और छिपने का प्रयास कर रहा था। ग्रामीणों ने…
✍️ DESH DARPAN NEWS 24/7 :कोरबा जिले के सीतामढ़ी रेत घाट से गुजरने वाली हसदेव नदी में बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से यह अवैध कारोबार जारी है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। 👉 प्रतिदिन सुबह से शाम तक दर्जनों ट्रैक्टर और टीपर नदी से रेत निकालकर विभिन्न क्षेत्रों में भेजे जाते हैं। आरोप है कि कई स्थानों पर जेसीबी मशीनों का भी उपयोग किया जा रहा है, जिससे नदी के प्राकृतिक स्वरूप और पर्यावरण…
✍️ कोरबा। जिले के लेमरू क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विलमता और रपटा में मलेरिया की रोकथाम एवं ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्व. बिसाहूदास महंत मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय, कोरबा के विशेषज्ञ चिकित्सा दल द्वारा सघन स्वास्थ्य एवं मलेरिया जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने गांवों में घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की, मलेरिया की जांच की तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया। इसके साथ ही ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव, स्वच्छता, मच्छरों के प्रजनन को रोकने के उपाय तथा समय पर जांच एवं उपचार के महत्व…
✍️ नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी एल्युमिनियम उत्पादक कंपनी वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (30 जून 2026 को समाप्त) के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। एक स्वतंत्र कंपनी के रूप में अपनी पहली तिमाही में वेदांता ने रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए 205 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ ₹6,597 करोड़ का शुद्ध मुनाफा (PAT) दर्ज किया। वहीं कंपनी के निदेशक मंडल ने ₹8 प्रति शेयर के पहले अंतरिम लाभांश को भी मंजूरी प्रदान की है। रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची आय और एबिटडा कंपनी की कुल आय बढ़कर ₹21,105 करोड़ हो गई, जो…
✍️ कोरबा । सपनों को पंख देने और हुनर को पहचान दिलाने वाले मंच “छत्तीसगढ़ सुपर मॉडल सीजन-3” का भव्य आयोजन 02 अगस्त 2026 को कोरबा के प्रतिष्ठित पाम मॉल में हुआ। रोशनी, रैंप और आत्मविश्वास से भरे इस शानदार आयोजन में कोरबा की बेटी अनन्या सिंह ठाकुर ने अपने दमदार प्रदर्शन से सबका दिल जीतते हुए विजेता का ताज अपने नाम किया। शहर की इस होनहार प्रतिभा ने न केवल अपनी खूबसूरती बल्कि आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और स्टाइल से यह साबित कर दिया कि कोरबा की बेटियां अब बड़े मंचों पर अपनी पहचान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।…
✍️ कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत भिलाई बाजार के भू-विस्थापित परिवारों को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग अब शासन स्तर तक पहुंच गई है। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने इस संबंध में कलेक्टर कोरबा को पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री कार्यालय से जारी पत्र क्रमांक 425/मंत्री/वाणि./उद्योग/वाणि. कर (आब.)/श्रम, दिनांक 03 अगस्त 2026 के अनुसार, ग्राम पंचायत भिलाई बाजार के समस्त ग्रामवासियों एवं भू-विस्थापित परिवारों द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्र को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर कोरबा को अग्रेषित किया गया है। पत्र में…
✍️ ग्रामीणों के सामने उन्होंने एक अधिकारी को बेवकूफ़ कहा दिया ओर ओर चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बरबसपुर में शराब दुकान खोली गई तो इसके परिणामों के लिए तैयार रहना होगा धरने पर बैठी महिलाओं ने गांव में शराब दुकान खोलने का विरोध करते हुए इसे बंद कराने की मांग दोहराई प्रदर्शनकारियों का कहना हैं कि शराब दुकान खुलने से गांव का सामाजिक माहौल प्रभावित होगा और महिलाओं ओर बच्चों पर इसका प्रतिकूल असर पड़ेगा फिलहाल प्रशासन कि ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई हैं क्षेत्र में स्थिति पर प्रशासन कि नज़र बनी हुई हैं
✍️ कोरबा। जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर सख्त निर्देश जारी किए जाते रहे हैं। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर हालात में अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। जिले के सीतामढ़ी से लेकर सीएसबी चौक तक दिन-रात अवैध रेत से लदे वाहनों की आवाजाही जारी हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि 24 घंटे लगातार अवैध रेत परिवहन किया जा रहा है। भारी वाहनों की आवाजाही आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है, लेकिन संबंधित विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई देखने को नहीं मिल…
✍️ कोरबा। सावन माह में हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बने कनकी स्थित कनकेश्वर धाम में इस वर्ष मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। श्रद्धालुओं और धाम समिति का आरोप है कि सावन शुरू होने के बावजूद प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर नहीं की गईं, जिससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार, प्रत्येक वर्ष सावन माह में श्रद्धालु रात्रि के समय सर्वमंगला मंदिर के तट से पवित्र जल लेकर पदयात्रा करते हुए कनकी स्थित कनकेश्वर महादेव धाम पहुंचते हैं और भगवान शिव…
✍️ विजय मेश्राम कि रिपोर्ट : कोरबा/बिलासपुर/रायपुर: पुलिस विभाग में पदोन्नति के क्रम में कोरबा जिले में सब इंस्पेक्टर (एसआई) के रूप में सेवाएं दे चुके कृष्णा साहू को निरीक्षक (इंस्पेक्टर) पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के बाद उनकी नई पदस्थापना रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में की गई है। उनके इंस्पेक्टर बनने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। कृष्णा साहू ने अपने पुलिस सेवा काल में कोरबा, बिलासपुर के सरकंडा थाना तथा साइबर सेल में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण मामलों के निराकरण में भूमिका…
