✍️ DESH DARPAN NEWS 24/7 :कोरबा जिले के सीतामढ़ी रेत घाट से गुजरने वाली हसदेव नदी में बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से यह अवैध कारोबार जारी है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

👉 प्रतिदिन सुबह से शाम तक दर्जनों ट्रैक्टर और टीपर नदी से रेत निकालकर विभिन्न क्षेत्रों में भेजे जाते हैं। आरोप है कि कई स्थानों पर जेसीबी मशीनों का भी उपयोग किया जा रहा है, जिससे नदी के प्राकृतिक स्वरूप और पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।
👉 स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिबंध लागू होने के बावजूद यह गतिविधियां लगातार जारी हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और खनिज विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
👉 विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, सीतामढ़ी रेत घाट पर एक बड़ा सिंडिकेट सक्रिय है। इस नेटवर्क में घनश्याम, नन्हा, सद्दाम, सुभाष, रंजू, गंगा, पिंटू, राजकुमार, रवि सहित कुछ अन्य लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि, देश दर्पण न्यूज़ 24/7 इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है और न ही संबंधित व्यक्तियों को किसी अपराध का दोषी ठहराता है।
👉 लेकिन।देश दर्पण न्यूज़ 24/7 को प्राप्त फोटो और वीडियो में सीतामढ़ी रेत घाट पर बड़े पैमाने पर रेत निकासी की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। यदि ये गतिविधियां बिना वैध अनुमति या निर्धारित नियमों के विपरीत संचालित हो रही हैं, तो यह गंभीर जांच का विषय है।
👉 अब देखना यह होगा कि इस पूरे मामले में खनिज विभाग और जिला प्रशासन की क्या भूमिका रहती है। क्या अवैध उत्खनन और परिवहन के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी, या फिर यह कारोबार पहले की तरह चलता रहेगा?
👉 देश दर्पण न्यूज़ 24/7 इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है। यदि संबंधित विभाग कार्रवाई करता है या अपना पक्ष रखता है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। इस मामले से जुड़े हर अपडेट और अगले खुलासे के लिए बने रहिए देश दर्पण न्यूज़ 24/7 के साथ।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।



