Close Menu
    What's Hot

    ‎**कोरबा की सड़कें बनीं ‘नगरीय तालाब’, बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल!**

    29/08/2026

    *🚗 कार में युवती दिखी तो घर में छिड़ा ‘ड्रामा’, फिर दोनों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत!*

    28/08/2026

    *ब्रेकिंग कोरबा: जंगल के बीच रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, ड्राइवर ने लिया ट्रैक्टर मालिक का नाम, अवैध परिवहन पर उठे बड़े सवाल।*

    28/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Tuesday, September 1
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»BREAKING»लेमरू क्षेत्र के विलमता और रपटा गांव में सघन मलेरिया जांच अभियान, विशेषज्ञ चिकित्सा दल ने घर-घर पहुंचकर की स्वास्थ्य जांच।
    BREAKING

    लेमरू क्षेत्र के विलमता और रपटा गांव में सघन मलेरिया जांच अभियान, विशेषज्ञ चिकित्सा दल ने घर-घर पहुंचकर की स्वास्थ्य जांच।

    Pradeep RaoBy Pradeep Rao05/08/202672 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ✍️ कोरबा। जिले के लेमरू क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विलमता और रपटा में मलेरिया की रोकथाम एवं ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्व. बिसाहूदास महंत मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय, कोरबा के विशेषज्ञ चिकित्सा दल द्वारा सघन स्वास्थ्य एवं मलेरिया जांच अभियान चलाया गया।

    https://deshdarpannews24x7.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260805-WA0062.mp4


    अभियान के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने गांवों में घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की, मलेरिया की जांच की तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया। इसके साथ ही ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव, स्वच्छता, मच्छरों के प्रजनन को रोकने के उपाय तथा समय पर जांच एवं उपचार के महत्व के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया।

    स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में डॉ. विनीता रावटे, डॉ. राकेश वर्मा, डॉ. चंद्रकांत भास्कर, डॉ. दुष्यंत सिंह, डॉ. कोमल सिंह कंवर तथा इंटर्नी डॉ. अरशद, सौम्या, अमीर, डेविस और एलन की सक्रिय भूमिका रही। वहीं फार्मासिस्ट मनीष सिंह ने दवा वितरण एवं शिविर के संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

    यह स्वास्थ्य शिविर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. के. के. सहारे एवं मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. गोपाल सिंह कंवर के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    चिकित्सा विशेषज्ञों ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द या मलेरिया जैसे लक्षण दिखाई दें तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं और चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार उपचार लें। साथ ही मच्छरदानी का उपयोग करें, घरों के आसपास जलभराव न होने दें तथा स्वच्छता बनाए रखें, ताकि मलेरिया जैसी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

     

    Pradeep Rao

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    *ब्रेकिंग कोरबा: हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का संकल्प, जल जीवन मिशन से गांवों की बदल रही तस्वीर।*

    27/08/2026

    *‘प्रोजेक्ट दिशा’ के तहत शासकीय विद्यालयों के 150 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय JEE एवं NEET कोचिंग*

    27/08/2026

    ‎‎*कोरबा में झोला छाप डॉक्टरों की बढ़ती ‘क्लिनिक क्रांति’, डिग्री पूछो तो मुस्कान फ्री!*

    24/08/2026
    टॉप न्यूज़

    ‎**कोरबा की सड़कें बनीं ‘नगरीय तालाब’, बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल!**

    29/08/2026

    *🚗 कार में युवती दिखी तो घर में छिड़ा ‘ड्रामा’, फिर दोनों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत!*

    28/08/2026

    *ब्रेकिंग कोरबा: जंगल के बीच रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, ड्राइवर ने लिया ट्रैक्टर मालिक का नाम, अवैध परिवहन पर उठे बड़े सवाल।*

    28/08/2026

    *ब्रेकिंग कोरबा: हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का संकल्प, जल जीवन मिशन से गांवों की बदल रही तस्वीर।*

    27/08/2026

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.