Author: Pradeep Rao
देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण। यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले। हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।
✍️ जलस्तर 358.60 मीटर पर पहुंचा, पिछले 7 घंटे में 7 सेंटीमीटर की गिरावट; 92 प्रतिशत जलस्तर तक गेट खुले रहने की संभावना। कोरबा, 16 अगस्त 2026। मिनीमाता हसदेव बांगो बांध में लगातार बढ़ते जलभराव के बीच रविवार शाम करीब 4 बजे तक कुल 9 गेट खोले गए हैं। सभी गेटों की ओपनिंग को मिलाकर कुल 6.00 मीटर गेट खोले गए हैं। बांध से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण नदी तटवर्ती क्षेत्रों में प्रशासन की निगरानी बनी हुई है। जानकारी के अनुसार वर्तमान में बांध में पानी की आवक करीब 16,700 क्यूसेक है। इसके मुकाबले बांध के…
✍️ कोरबा। किन्नर समाज की अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता मालती किन्नर का रविवार तड़के निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। रविवार सुबह करीब 4 बजे कोरबा के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही किन्नर समाज के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मालती किन्नर लंबे समय से किन्नर समाज के बीच सक्रिय रहकर सामाजिक कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही थीं। समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर वह लगातार आवाज…
✍️ कोरबा। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर कोरबा स्थित शिवाय हॉस्पिटल में राष्ट्रीय पर्व उत्साह, देशभक्ति और सामाजिक सरोकार की भावना के साथ मनाया गया। हॉस्पिटल परिसर में आयोजित गरिमामय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पूरे सम्मान के साथ फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद सामूहिक राष्ट्रगान हुआ, जिसके पश्चात पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंज उठा। चिकित्सा सेवा के साथ सामाजिक सरोकार का संदेश। स्वतंत्रता दिवस समारोह में हॉस्पिटल प्रबंधन, वरिष्ठ चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ सहित शहर के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता…
✍️ कोरबा। मुड़ापार क्षेत्र में बीती रात चोरों ने एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की कोशिश की। हालांकि दुकान में लगे सेंट्रल लॉक के कारण चोर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। जानकारी के अनुसार, रात्रि 12 बजे के बाद मुड़ापार स्थित श्री साई इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी का प्रयास किया गया। चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार को तोड़कर अंदर प्रवेश करने की कोशिश की। इसके साथ ही दुकान के सामने लगे शटर के दो ताले भी तोड़ दिए गए। चोरों ने दुकान में प्रवेश कर सामान पार करने का प्रयास किया, लेकिन शटर…
✍️ डायबिटीज, जनरल फिजिशियन, ऑर्थोपेडिक्स, ईएनटी और गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विशेषज्ञ रहेंगे मौजूद। कोरबा। जिलेवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से Acellus Hospital, अवंति विहार, रायपुर एवं मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति और मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल, कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में कोरबा में निःशुल्क ओपीडी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न गंभीर एवं सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से सीधे परामर्श लेने का अवसर मिलेगा। यह स्वास्थ्य शिविर 18 अगस्त 2026, मंगलवार को श्रीपुरुषोत्तमराय भवन, दुरपा रोड, मेहर वाटिका के पास, कोरबा में आयोजित होगा। शिविर का समय सुबह 9 बजे से…
✍️ कोरबा, 14 अगस्त 2026। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पावर हाउस रोड स्थित एसएस प्लाजा में संचालित शारदा टेलीकॉम के संचालक चेतन कुमार चौधरी (67) के खिलाफ दर्ज POCSO मामले में अदालत ने अग्रिम जमानत आवेदन खारिज कर दिया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) सीमा प्रताप चंद्रा की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुनाया। नाबालिग से कथित छेड़छाड़ और गाली-गलौच का मामला पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त 2026 को शारदा टेलीकॉम में काम करने वाली एक नाबालिग लड़की से कथित गाली-गलौच और छेड़छाड़ की शिकायत सामने आई थी। शिकायत…
✍️ कोरबा, 14 अगस्त 2026। मिनीमाता हसदेव बांगो जलाशय में लगातार हो रही बारिश के चलते जलभराव तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार रात 7:45 बजे तक जलाशय में जलभराव 92.48 प्रतिशत दर्ज किया गया है। जलाशय में पानी की आवक लगातार बढ़ने के कारण कभी भी गेट खोलकर हसदेव नदी में पानी प्रवाहित किया जा सकता है। इसे देखते हुए जल संसाधन विभाग ने नदी किनारे और संभावित बाढ़ क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है। 🌊 बढ़ते जलस्तर के बीच कभी भी छोड़ा जा सकता है पानी मिनीमाता हसदेव बांगो बांध संभाग…
✍️DESH DARPAN NEWS 24×7. 👉 पताढ़ी, कोरबा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, पताढ़ी कोरबा डॉ. दीपक सिंह राज ने समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। डॉ. दीपक सिंह राज ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर देता है। यह दिन प्रत्येक नागरिक के भीतर देशप्रेम, एकता और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन की भावना को और मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि देश की…
✍️ साइबर फ्रॉड केस को रफा-दफा करने के एवज में रकम लेने का आरोप, ASI और आरक्षक भी सह-आरोपी; विशेष CBI अदालत ने DGP और CBI निदेशक से मांगी Action Taken Report रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2022 बैच के ट्रेनी आईपीएस अधिकारी राहुल बंसल इन दिनों कथित तौर पर एक बड़े रिश्वत प्रकरण को लेकर चर्चा में हैं। उन पर आरोप है कि सरगुजा जिले में CSP के रूप में पहली फील्ड पोस्टिंग के दौरान एक साइबर फ्रॉड मामले को दबाने या निपटाने के एवज में एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी और ली गई। शिकायत के मुताबिक, कथित रकम…
✍️ कोरबा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर डॉ. पुरुषोत्तम यादव, कोषाध्यक्ष भाजपा सर्वमंगला नगर मंडल एवं पूर्व अध्यक्ष क्षेत्रीय झेरिया यादव महासभा, कोरबा ने समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। डॉ. यादव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है। यह दिन प्रत्येक भारतीय के मन में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति अपने कर्तव्यों की भावना को और मजबूत करता है। उन्होंने कहा…
