Author: Pradeep Rao
देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण। यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले। हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।
✍️ गुलाम मेमन पर FIR दर्ज, कोतवाली पुलिस ने शुरू की जांच। राताखार, कोरबा। कोतवाली थाना। विशेष खबर | Desh Darpan News 24×7। कोरबा। कोरबा शहर के राताखार इलाके में कथित तौर पर घर में घुसकर गाली-गलौज, धमकी और अभद्र व्यवहार करने के मामले में गुलाम मेमन के खिलाफ कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और धारा 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के अनुसार घटना 21 अगस्त 2026 को सुबह करीब 11:45 बजे राताखार स्थित शिकायतकर्ता के घर के सामने हुई। शिकायत…
✍️ मुखबिर की सूचना पर पुलिस का एक्शन, चोरी गया एल्यूमिनियम फ्रेम और वारदात में इस्तेमाल लोहे का सब्बल बरामद। कोरबा। कोरबा पुलिस ने मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में हुई चोरी की दो वारदातों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर की त्वरित कार्रवाई और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया एल्यूमिनियम फ्रेम और घटना में इस्तेमाल लोहे का सब्बल भी जब्त कर लिया गया। मुखबिर की सूचना बनी सफलता की कुंजी। थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में लगातार…
✍️ रिपोर्टर, ओम सूर्या सागर ठग को पकड़ने के लिए दिल्ली गई पुलिस टीम पर गिरी कार्रवाई की गाज, बिना अनुमति हवाई यात्रा और पीड़ित की रकम से टिकट बुक कराने का मामला सामने आया हैं। कोरबा। 55 करोड़ रुपये से अधिक की कथित ठगी के आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर कोरबा लाने वाली कटघोरा पुलिस टीम अब खुद कार्रवाई के घेरे में आ गई है। निर्धारित प्रक्रिया और उच्च अधिकारियों की अनुमति के बिना दिल्ली जाने के लिए हवाई यात्रा करने के मामले में कटघोरा थाना प्रभारी निरीक्षक एम.बी. पटेल समेत 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया…
✍️ ई-निविदा से लेकर कार्यादेश, कार्यस्थल और भुगतान तक कई स्तरों पर समस्याओं का आरोप; लंबित भुगतानों से लाखों रुपये अटकने की बात कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा में निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदारों ने निगम की निविदा प्रक्रिया और भुगतान व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। ठेकेदारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने निगम आयुक्त को पत्र सौंपकर पिछले करीब एक वर्ष से सामने आ रही विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की है। ठेकेदारों का कहना है कि निविदा प्रक्रिया से लेकर कार्यादेश, कार्यस्थल उपलब्ध कराने और निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद भुगतान तक की प्रक्रिया में आ…
✍️ कोरबा। मोटरसाइकिल चोरी की लगातार सामने आ रही घटनाओं पर अंकुश लगाने कोरबा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में 20 वर्षीय गौरव नायक निवासी मुड़ापार, कोरबा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आई जानकारी के आधार पर कोरबा और रायगढ़ जिले से चोरी की गई कुल 5 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। सुनसान स्थानों पर खड़ी बाइकों को बनाते थे निशाना पुलिस के अनुसार आरोपी गौरव नायक ने अपने साथी कौवा उर्फ फैजान के साथ मिलकर…
✍️ पुष्प कुमार चंद्रा की रिपोर्ट। 👉 तुमान। सावन माह के पावन अवसर पर सोमवार को लिंगेश्वर महादेव मंदिर के समीप बजरंग समिति तुमान द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। धार्मिक आस्था और सेवा भावना से आयोजित इस कार्यक्रम में मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को खिचड़ी एवं फल का प्रसाद वितरित किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भगवान लिंगेश्वर महादेव के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने समिति द्वारा वितरित किए जा रहे प्रसाद को ग्रहण किया। बजरंग समिति के सदस्यों ने पूरे सेवाभाव के साथ श्रद्धालुओं को…
✍️ कोरबा। बांकी मोंगरा की क्रिस्टिना बघेल ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर Miss Global India 2026 का खिताब जीतकर कोरबा का नाम गौरवान्वित किया है। 15 अगस्त को रायपुर के अंबुजा मॉल में आयोजित Chhattisgarh Fame Fashion Week Global India 2026 में क्रिस्टिना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का ताज अपने नाम किया। क्रिस्टिना की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ बांकी मोंगरा और कोरबा क्षेत्र में भी खुशी की लहर है। पिता लुकेश बघेल और माता संतोषी बघेल ने बेटी की सफलता पर गर्व जताया। परिवार और शुभचिंतकों ने क्रिस्टिना को बधाई देते हुए…
✍️ रितिक वैष्णव की रिपोर्ट। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री अजय कंवर, मण्डल अध्यक्ष किशन साव, वरिष्ठ कार्यकर्ता राम मनोहर सोनी, जयराम सिंह कंवर, रामनिरंजन जायसवाल, दिनेश कौशिक, विक्रम गायकवाड़, मयंक जायसवाल और कार्यकर्ताओं ने अटल जी के छायाचित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर उनके राष्ट्रनिर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को अटल जी के जीवन, संघर्ष, राजनीतिक यात्रा, राष्ट्रसेवा और उनके विचारों से अवगत कराया।तथा उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने आगे बताया कि अटल जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रहित को सदैव…
✍️ 10 दिन में समाधान नहीं हुआ तो चक्काजाम की चेतावनी, वर्षों पुराने भूमि रिकॉर्ड और राजस्व मामलों के निराकरण की मांग कोरबा। ग्राम पंचायत नकटीखार में वर्षों से लंबित जनहित के मुद्दों को लेकर एक बार फिर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 20 की सदस्य मोनिका अरविंद भगत के नेतृत्व में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आठ प्रमुख मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि तय समयसीमा में ठोस कार्रवाई नहीं…
✍️ बलगी सबस्टेशन, सूराकछार और दीपका खदान में हुई वारदातों की कड़ियां जुड़ीं; डकैती में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद, फरार आरोपियों की तलाश जारी। कोरबा। बाँकीमोंगरा पुलिस ने क्षेत्र में हुई डकैती की तीन वारदातों का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। मामले में कुछ आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। तीन अलग-अलग वारदातों ने बढ़ाई थी पुलिस…
