कोरबा। जिले में कबाड़ चोरी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। ताजा मामला बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र का है, जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कबाड़ से लदे एक छोटा हाथी वाहन को जब्त किया है।
सूचना थी कि वाहन में चोरी का कबाड़ भरकर परिवहन किया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को कब्जे में ले लिया। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि कबाड़ कहां से लाया गया था और इसे कहां खपाने की तैयारी थी।
पुलिस वाहन मालिक की पहचान के साथ कबाड़ के स्रोत और संभावित नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध कबाड़ कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। अब देखना होगा कि जांच में कबाड़ के इस खेल के पीछे किन चेहरों का खुलासा होता है।
बने रहिए देश दर्पण न्यूज़ 24 के साथ।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।



