कोरबा/करतला। करतला ब्लॉक के रामपुर बाजार में रिहायशी क्षेत्र के भीतर खुलेआम पटाखों की बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि संबंधित विभागों की निगरानी के बावजूद इस तरह का कारोबार संचालित होने की बात सामने आ रही है।

रिहायशी इलाके में पटाखों की बिक्री से आगजनी और अन्य गंभीर दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि कोई अप्रिय घटना घटित होती है और लोगों की जान-माल को नुकसान पहुंचता है, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा?

सामने आई तस्वीरें रिहायशी क्षेत्र में पटाखों के कारोबार को लेकर कई सवाल खड़े कर रही हैं। क्या संबंधित विभागों और जिला प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है, या फिर निगरानी के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है?
जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग है कि मामले की तत्काल जांच कर पटाखों की बिक्री के लिए आवश्यक लाइसेंस, सुरक्षा मानकों और निर्धारित नियमों की जांच की जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले लोगों की सुरक्षा की जा सके।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।


