✍️ महापौर संजूदेवी राजपूत ने पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों व नागरिकों की रही मौजूदगी
कोरबा, नगर पालिक निगम कोरबा के अंतर्गत पुराने कोरबा शहर के मोतीसागरपारा क्षेत्र में गोकुलगंज से सीतामणी मेन रोड तक बहुप्रतीक्षित सड़क डामरीकरण कार्य का शुभारंभ बुधवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने नारियल फोड़कर एवं पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन, निगम के पार्षदगण, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
नगर निगम द्वारा वार्ड क्रमांक 08 मोतीसागरपारा में गोकुलगंज से सीतामणी मेन रोड तक लगभग 20 लाख रुपये की लागत से सड़क डामरीकरण कराया जाएगा। यह मार्ग लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग रहा है। निगम प्रशासन के अनुसार उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन और महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के प्रयासों से निगम क्षेत्र में लगभग 15 करोड़ रुपये के सड़क डामरीकरण कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से प्रारंभ किया जा रहा है।
शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के सभी 67 वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं तथा नागरिकों की आवश्यकताओं और मांगों को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
वरिष्ठ पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन ने कहा कि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के मार्गदर्शन में नगर निगम क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे बिना किसी भेदभाव के जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करें और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराएं।
कार्यक्रम में पार्षद रूबीदेवी सागर, उर्वशी राठौर, राधा महंत, धनश्री साहू, उपेन्द्र पटेल, ईश्वर पटेल, रामशंकर साहू, प्रमिला सागर, भाजपा कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, पूर्व पार्षद सुफलदास महंत, रंजू यादव, रितु जायसवाल, विजय गुप्ता, नवीन जायसवाल, राजेन्द्र राजपूत, बीरू पाहुजा, सुखदेव सिंह संधू, भोलू यादव, उत्तम पाठक, नागेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।


