Close Menu
    What's Hot

    अवैध खनन पर खनिज विभाग का बड़ा प्रहार, जेसीबी समेत 9 वाहन जब्त

    20/06/2026

    गोकुलगंज से सीतामणी मेन रोड तक 20 लाख की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य शुरू

    20/06/2026

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा में अनुविभाग स्तरीय पंजीयन शिविर आयोजित, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया हितग्राहियों को लाभान्वित

    20/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Saturday, June 20
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»कोरबा»केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा में अनुविभाग स्तरीय पंजीयन शिविर आयोजित, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया हितग्राहियों को लाभान्वित
    कोरबा

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा में अनुविभाग स्तरीय पंजीयन शिविर आयोजित, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया हितग्राहियों को लाभान्वित

    Pradeep RaoBy Pradeep Rao20/06/20267 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ✍️ जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, स्व-सहायता समूहों को ऋण चेक और आवास हितग्राहियों को सौंपी चाबियां

    **कोरबा,  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कोरबा के पंडित जवाहर लाल नेहरू सभाकक्ष में अनुविभाग स्तरीय पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कलेक्टर कुणाल दुदावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर दुदावत ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण, पीएम स्वनिधि योजना तथा जिला खनिज न्यास मद से संचालित विकास कार्यों के माध्यम से आम नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रोत्साहन एवं सहायता योजनाओं की भी जानकारी दी और युवाओं को इनका लाभ लेने के लिए आगे आने का आह्वान किया। कलेक्टर ने नागरिकों से शासन की योजनाओं के प्रति जागरूक रहने, पात्रतानुसार पंजीयन कराने तथा ऐसे शिविरों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

    शिविर के दौरान हितग्राहीमूलक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। कलेक्टर दुदावत ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं को बैंक ऋण स्वीकृति के चेक वितरित किए। साथ ही ‘लखपति दीदी’ योजना से जुड़ी महिलाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को उनके नए आवासों की चाबियां सौंपकर शुभकामनाएं भी दी गईं।

    कार्यक्रम में दिनेश नाग, सरोज महिलांगे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

    योजनाओं से जुड़ने का मिला अवसर

    अनुविभाग स्तरीय पंजीयन शिविर के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी, पंजीयन सुविधा और लाभ वितरण की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। इससे पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने और शासन की सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण मदद मिली।

     

    Pradeep Rao

    देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    *विश्व रक्तदाता दिवस पर सीआईएसएफ के जवानों ने निभाया मानवता का धर्म, 14 यूनिट रक्तदान कर दिया सेवा का संदेश

    15/06/2026

    कोरबा में सुरक्षा व्यवस्था को मिली नई ताकत, 22 अत्याधुनिक Dial-112 वाहनों का शुभारंभ

    20/05/2026

    नेशनल लोक अदालत 09.05.2026 को आयोजित। नेशनल लोक अदालत में लगभग 551059 मामले निपटाए गए।

    09/05/2026
    टॉप न्यूज़

    अवैध खनन पर खनिज विभाग का बड़ा प्रहार, जेसीबी समेत 9 वाहन जब्त

    20/06/2026

    गोकुलगंज से सीतामणी मेन रोड तक 20 लाख की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य शुरू

    20/06/2026

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा में अनुविभाग स्तरीय पंजीयन शिविर आयोजित, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया हितग्राहियों को लाभान्वित

    20/06/2026

    जिला दण्डाधिकारी का बड़ा एक्शन: निवासी राम सागर पारा चंदन गोड़ को एक वर्ष के लिए जिला बदर, आठ पड़ोसी जिलों में भी प्रवेश पर रोक

    19/06/2026

    देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण।
    यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
    हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

    Facebook Instagram WhatsApp
    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com
    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Udhyam Aadhar No. UDYAM-CG-10-0033173
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. | All Rights Reserved | Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.