कोरबा/उरगा। सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा समिति उरगा द्वारा 21 अक्टूबर को भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उत्सव में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध गायिका **स्वर्णा दिवाकर एवं गरिमा दिवाकर।

अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधेंगी। कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से शुरू होगा।
समिति पिछले 10 वर्षों से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ गरबा-डांडिया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है। समिति के अध्यक्ष प्रवीण पांडेय एवं उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने बताया कि 22 अक्टूबर को माता रानी का भव्य विसर्जन धूमधाम से किया जाएगा।
समिति ने क्षेत्रवासियों से दशहरा उत्सव एवं माता रानी के विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।


