समाज सेवक प्रदीप जायसवाल ने उठाई आवाज, मुख्यमंत्री और कटघोरा विधायक की अनुशंसा का दिया हवाला।

भिलाई बाजार, कोरबा। क्षेत्र में यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने और आम लोगों के आवागमन को सुगम करने के उद्देश्य से समाज सेवक प्रदीप जायसवाल ने कोरबा शहर से भिलाई बाजार होते हुए केशला, अखरापाली और पंतोरा तक निर्धारित मार्ग पर ई-बस सेवा शुरू करने की मांग की है।
प्रदीप जायसवाल ने संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया है कि उक्त मार्ग पर ई-बसों का परिचालन प्रारंभ होने पर भिलाई बाजार रूट को भी इसमें शामिल कर नियमित बस सेवा उपलब्ध कराई जाए। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और अन्य यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सकेगी।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री एवं कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक की अनुशंसा प्राप्त है। अब संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा है कि यात्री सुविधा को प्राथमिकता देते हुए भिलाई बाजार क्षेत्र को ई-बस सेवा से जोड़ने की दिशा में आवश्यक पहल की जाए।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।


