Author: Pradeep Rao

देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण। यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले। हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

✍️ विशेष संवाददाता रितिक वैष्णव की रिपोर्ट  कोरबा-शक्ति मुख्य मार्ग पर ग्राम तिलकेजा के आमापाली के समीप सोमवार सुबह लगभग 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार शक्ति की ओर से आ रही एक स्कूटी को ट्रैक्टर क्रमांक CG11 AH 8945 ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसा। हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक युवक की पहचान और वह किस गांव का…

Read More

✍️ कोतवाली थाना क्षेत्र के रामसागर पारा में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामले में आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी है।** प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामसागर पारा में हुई हत्या की घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात संदिग्ध आरोपियों को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। हिरासत में लिए गए आरोपियों…

Read More

✍️ वार्ड क्रमांक 01, राम सागर पारा बच्चों के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। बच्चों की लड़ाई के बाद एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इस मामले में राम सागर पारा निवासी महेन्द्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जांच कोतवाली पुलिस द्वारा की जा रही है। मामले से जुड़ा एक कथित लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसकी सत्यता और घटनाक्रम की पुलिस जांच कर रही है।

Read More

✍️ DESH DARPAN NEWS 24/7 कोरबा।शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लागू नो-एंट्री नियमों का उल्लंघन करने पर एक ट्रेलर चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। यातायात विभाग के स्टाफ संजय कुमार लहरे ने ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर नो-एंट्री क्षेत्र में प्रवेश करने वाले ट्रेलर को रोककर चालानी कार्रवाई की।  वाहन क्रमांक  CG 10 BS 8539 का ट्रेलर नो-एंट्री समय के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर चौक से गुजरते हुए पाया गया। यातायात पुलिस ने वाहन को रोककर नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए चालक पर 2,500 रुपये का चालान** लगाया। यातायात विभाग के अधिकारियों ने…

Read More

✍️ चोरी का सामान और 7 लाख रुपये की टाटा मैजिक बरामद, आरोपियों को भेजा गया जेल कोरबा। जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा”** अभियान के तहत उरगा पुलिस को चोरी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मकान चोरी और टाटा मैजिक वाहन चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान और करीब 7 लाख रुपये मूल्य का वाहन बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।…

Read More

✍️ BY DESH DARPAN NEWS 24/7 विशेष अभियान में गिट्टी, मिट्टी और रेत के अवैध उत्खनन-परिवहन पर कार्रवाई, अप्रैल से अब तक 18.70 लाख रुपये से अधिक की वसूली। 👉 कोरबा, 20 जून 2026 जिले में अवैध खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक विशेष अभियान के दौरान 1 जेसीबी सहित कुल 9 वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश और उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान के तहत अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त वाहनों पर शिकंजा कसा गया। खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम ने सीतामढ़ी, बरमपुर,…

Read More

✍️ महापौर संजूदेवी राजपूत ने पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों व नागरिकों की रही मौजूदगी कोरबा, नगर पालिक निगम कोरबा के अंतर्गत पुराने कोरबा शहर के मोतीसागरपारा क्षेत्र में गोकुलगंज से सीतामणी मेन रोड तक बहुप्रतीक्षित सड़क डामरीकरण कार्य का शुभारंभ बुधवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने नारियल फोड़कर एवं पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन, निगम के पार्षदगण, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। नगर निगम द्वारा वार्ड क्रमांक 08 मोतीसागरपारा में गोकुलगंज से सीतामणी मेन रोड तक लगभग 20…

Read More

✍️ जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, स्व-सहायता समूहों को ऋण चेक और आवास हितग्राहियों को सौंपी चाबियां **कोरबा,  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कोरबा के पंडित जवाहर लाल नेहरू सभाकक्ष में अनुविभाग स्तरीय पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कलेक्टर कुणाल दुदावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर दुदावत ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं की…

Read More

✍️ कोरबा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए चंदन गोड़ उर्फ चंदन यादव को एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर कर दिया है। जिला दण्डाधिकारी कोरबा श्री कुणाल दुदावत द्वारा 18 जून 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया गया। जारी आदेश के अनुसार, चंदन गोड़ उर्फ चंदन यादव (27 वर्ष), पिता स्वर्गीय श्याम लाल गोड़, निवासी रामसागर पारा, दर्री रोड, थाना कोतवाली, जिला कोरबा को कोरबा जिले की सीमाओं के साथ-साथ आसपास के आठ जिलों से भी एक वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है। प्रशासन द्वारा जारी निर्देश…

Read More

नई दिल्ली।** प्रधानमंत्री **Narendra Modi** के नेतृत्व में बीते वर्षों में भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलावों का दावा किया है। सीमा सुरक्षा को मजबूत करने, आतंकवाद के खिलाफ सख्त रणनीति अपनाने और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के प्रयासों ने देश की सुरक्षा व्यवस्था को नई दिशा दी है। सरकार के अनुसार, भारत ने दुनिया की सबसे बड़ी सीमा सुरक्षा व्यवस्थाओं में से एक को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार किया है। सड़कों, पुलों और रणनीतिक परियोजनाओं के विकास से सीमाओं पर तैनात सुरक्षा…

Read More