Author: Pradeep Rao
देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण। यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले। हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।
✍️ DESH DARPAN NEWS 24/7 कोरबा। स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती आवश्यकता के बीच उरगा क्षेत्र में स्थित थवाईत क्लीनिक मरीजों को सामान्य एवं विभिन्न प्रकार की बीमारियों के लिए विशेषज्ञ परामर्श और उपचार उपलब्ध करा रहा है। क्लीनिक में डॉ. रितेश थवाईत (BAMS C.A.S.M., CCH) अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। 👉 डॉ. रितेश थवाईत बुखार, खांसी, जुकाम, पाचन संबंधी विकार, त्वचा रोग, गठिया एवं जोड़ों के दर्द, कमजोरी, थकान सहित अन्य सामान्य बीमारियों के उपचार में परामर्श देते हैं। वे फिजिशियन एवं जनरल प्रैक्टिशनर के रूप में मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराते हैं। 👉 थवाईत क्लीनिक…
✍️ DESH DARPAN NEWS 24/7 ग्रामीणों का आरोप— भैसमा फीडर के जेई की लापरवाही से बढ़ी परेशानी, फॉल्ट तलाशने में विभाग रहा नाकाम 👉 विशेष संवाददाता: रितिक वैष्णव 👉 कोरबा। जिले के ग्राम तिलकेजा में रविवार सुबह करीब 4 बजे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई घंटे बीत जाने के बावजूद बिजली बहाल नहीं होने से लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। भीषण उमस और गर्मी के बीच ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं, जबकि छोटे बच्चे, बुजुर्ग और मरीज…
✍️ DESH DARPAN NEWS 24/7 कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस संगठन चुनाव ने अब पूरी तरह राजनीतिक रंग पकड़ लिया है। अध्यक्ष पद की दौड़ में युवा कांग्रेस नेता शैलेंद्र कुर्रे ने अपना नामांकन दाखिल कर मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। 👉 नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और युवा कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे। समर्थकों के जोश और नारों के बीच शैलेंद्र कुर्रे ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया। इस मौके पर पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल और संगठनात्मक उत्साह साफ दिखाई दिया। 👉 नामांकन के बाद शैलेंद्र कुर्रे ने कहा कि यदि संगठन उन्हें अध्यक्ष…
✍️ DESH DARPAN NEWS 24/7 कोरबा। जिले में पहचान के कथित दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है। पत्रकार सरोज कुमार रात्रे के नाम और पते का इस्तेमाल करते हुए किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम के तहत एक नहीं बल्कि दो आवेदन भेजे जाने का मामला प्रकाश में आया है। सरोज कुमार रात्रे का कहना है कि उन्होंने ये आवेदन न तो स्वयं भेजे हैं और न ही किसी को अधिकृत किया है। मामले को गंभीर मानते हुए उरगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करा दी गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि किसी…
✍️ रायपुर: भारतीय ईसाई दिवस के अवसर पर क्रिश्चियन वर्किंग कमिटी के अध्यक्ष श्री विजय मेश्राम जी ने समस्त मसीही समाज एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए संत थॉमस प्रेरित के जीवन, विश्वास और सेवा को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भारतीय ईसाई दिवस प्रत्येक वर्ष 3 जुलाई को संत थॉमस प्रेरित की पावन स्मृति में मनाया जाता है। ईसाई परंपरा के अनुसार, संत थॉमस 52 ईस्वी में भारत के मलाबार तट पर आए और प्रभु यीशु मसीह के प्रेम, सत्य, शांति तथा उद्धार के सुसमाचार का प्रचार किया। उनके समर्पण और सेवाभाव ने भारत…
✍️ रायपुर।छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि ट्रायबल यूथ हॉस्टल के 13 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक (Prelims ) परीक्षा** उत्तीर्ण कर राज्य का मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि न केवल इन विद्यार्थियों की मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के प्रयासों की भी सफलता मानी जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को उनके सपनों को साकार करने…
✍️ DESH DARPAN NEWS 24/7 हकोरबा, जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने अब तकनीक का सहारा लेते हुए कार्रवाई को नई धार दे दी है। ड्रोन और जल्द ही थर्मल इमेजिंग तकनीक के उपयोग से खनिज माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। शुक्रवार को सीतामढ़ी क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन में संलिप्त तीन वाहनों को जब्त कर प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि अब कानून से बच निकलना आसान नहीं होगा। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम…
✍️ बरसात में डेंगू-मलेरिया नियंत्रण पर फोकस, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और राष्ट्रीय कार्यक्रमों में 100% लक्ष्य हासिल करने के निर्देश कोरबा, 25 जून 2026। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति, बरसात के मौसम में बीमारियों की रोकथाम, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) में **डॉग बाइट के उपचार के लिए…
✍️ कोरबा शहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च कोरबा ओवर ब्रिज से शुरू होकर सर्वमंगला नगर सहित प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। मार्च के दौरान पुलिस जवानों ने निर्धारित मार्गों पर पैदल एवं दौड़ते हुए लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा असामाजिक तत्वों में कानून का भय बनाए रखना रहा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार…
✍️ कोरबा, 22 जून 2026।** ग्राम भिलाई बाजार अर्जन भाग-2 में चल रही भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और वास्तविक भूमि प्रभावित परिवारों को स्थायी रोजगार में प्राथमिकता दिए जाने की मांग को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। ग्रामवासियों ने अपनी मांगों के समर्थन में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए प्रभावित परिवारों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा कि भूमि अधिग्रहण से प्रभावित मूलनिवासी एवं वास्तविक भूमि प्रभावित परिवारों को रोजगार और पुनर्वास संबंधी लाभों में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उनका कहना था कि बाहरी…
