✍️ विशेष संवाददाता रितिक वैष्णव की रिपोर्ट कोरबा-शक्ति मुख्य मार्ग पर ग्राम तिलकेजा के आमापाली के समीप सोमवार सुबह लगभग 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार शक्ति की ओर से आ रही एक स्कूटी को ट्रैक्टर क्रमांक CG11 AH 8945 ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसा।
हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल मृतक युवक की पहचान और वह किस गांव का रहने वाला था, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।


