Author: Desh Darpan News
देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण। यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले। हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।
कोरबा (देश दर्पण न्यूज़ प्रतिनिधि) जिले में अवैध ईंट भट्ठों पर जिला प्रशासन नकेल कसने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुआ है। सड़क के किनारे से लेकर जंगल के अंदरूनी इलाके में तक इन भट्ठों की आग सुलग रही है। रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर प्रदेश भर में बवाल के बीच अवैध भट्ठों की आंच को अनदेखा किया जा रहा है। कोरबा शहर के मुख्य सड़कों से लेकर घने जंगलों के अंदरूनी हिस्सों तक अवैध ईंट भट्ठे संचालित हो रहे हैं। राजस्व की बड़ी चपतः बिना अनुमति और रायल्टी चुकाए चल रहे इन भट्ठों के कारण…
*समाज कल्याण विभाग को जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश* *नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक* *टोल फ्री नंबर 14446 तथा एंटी नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 से ली जा सकती है मदद* कोरबा 03 मार्च 2026/ जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से आज कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभाकक्ष में नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में बढ़ रही मादक पदार्थों की गतिविधियों पर कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर ने स्पष्ट रूप…
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को अपना आधिकारिक प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा जारी बयान में कहा गया कि लक्ष्मी वर्मा लंबे समय से संगठन से जुड़ी रही हैं और सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय केंद्रीय नेतृत्व की बैठक के बाद लिया गया। माना जा रहा है कि उनके नाम की घोषणा से संगठन को मजबूती मिलेगी और राज्यसभा में पार्टी का प्रतिनिधित्व और प्रभाव बढ़ेगा। लक्ष्मी वर्मा ने प्रत्याशी घोषित होने पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते…
बिलासपुर। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए बिलासपुर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर चेकिंग प्वाइंट स्थापित किए गए हैं, जहां पर्याप्त पुलिस बल और अधिकारी तैनात हैं। जानकारी के अनुसार, शहर में 78 पेट्रोलिंग वाहन सक्रिय रूप से गश्त कर रहे हैं। प्रत्येक वाहन में एक अधिकारी के साथ छह-छह जवान तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 37 बाइक पेट्रोलिंग टीमें भी मैदान में हैं, जिनमें दो-दो जवान शामिल हैं। सभी जवान मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात हैं और लगातार संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी कर…
👉 BY DESH DARPAN NEWS 24 *📌120 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्यवाही* *📌अवैध महुआ शराब, वारंटियों एवं यातायात नियम उल्लंघनकर्ताओं पर बड़ी कार्यवाही* *📌होली त्योहार के मद्देनज़र पिछले तीन दिनों के अंदर कुल 91 बदमाश अड्डे बाज़ उपद्रवी तत्वों को भेजा गया जेल* कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में दिनांक 02.03.2026 को होली पर्व के मध्यनज़र शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष चेकिंग एवं कसावट अभियान चलाया गया। “सजग…
👉 DESH DARPAN NEWS 24/7 कोरबा 2 मार्च 2026/ जिला कोरबा पाली विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत नगाई में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान (आई.डी. क्रं. 552004025) में खाद्यान्न वितरण में गंभीर अनियमितता और स्टॉक में भारी कमी का मामला प्रकाश में आया है। लोहड़िया के ग्रामीणों को चार माह से राशन नहीं मिलने और संचालक द्वारा फिंगरप्रिंट लेने के प्रकरण पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाली द्वारा त्वरित जांच के आदेश दिए गए थे। खाद्य निरीक्षक पाली द्वारा 26 फरवरी 2026 को मौके पर की गई जांच में पाया गया कि दुकान के भौतिक स्टॉक और ऑनलाइन पोर्टल पर प्रदर्शित…
👉 DESH DARPAN NEWS 24/7 कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा श्री कुणाल दुदावत ने होली पर्व के अवसर पर जिले में मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आधिकारिक आदेश जारी किया है। शासन के निर्णय के अनुसार 04 मार्च 2026, बुधवार को जिस दिन रंग खेला जाएगा, उस दिन संपूर्ण कोरबा जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस आदेश के तहत जिले की समस्त देशी, विदेशी, प्रीमियम और कंपोजिट मदिरा दुकानें, साथ ही एफ.एल.-3, एफ.एल.-3(क) और अहाता पूर्णतः बंद…
👉 BY DESH DARPAN NEWS 24/7 होली एवं रमज़ान ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज कोरबा पुलिस द्वारा जिले भर में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर सहित समस्त राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में जिला मुख्यालय तथा सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। जिला मुख्यालय में फ्लैग मार्च थाना कोतवाली से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से…
👉 BY DESH DARPAN NEWS 24/7 *♦️, 94 लोग के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्यवाही ।* *♦️बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, शराब पीकर वाहन चलाने एवं रात्रि में अड्डेबाजी करने वालों पर सख्त कार्यवाही* कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में दिनांक 01.03.2026 को होली पर्व के मध्यनज़र शहर में विशेष चेकिंग एवं कसावट अभियान चलाया गया। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन, शांति…
👉 BY DESH DARPAN NEWS 24/7 होली पर्व के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा विशेष सघन अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्री नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिए गए थे। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत स्थायी वारंटी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली के लिए विशेष दबिश अभियान चलाया गया। दिनांक 01.03.2026 को जिलेभर में एक साथ की…
