Author: Desh Darpan News

देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण। यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले। हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

कोरबा। कोरबा में एक बार फिर कानून और सत्ता के प्रभाव की टकराहट खुलकर सामने आ गई है। मामला पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के बेटे संदीप कंवर से जुड़ा है, जिन पर शराब के नशे में सड़क किनारे दुकान में कार घुसाने और विरोध करने पर बुजुर्ग दुकानदार से मारपीट करने का आरोप लगा है। हैरानी की बात यह रही कि मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन वहां भी सत्ता के रसूख का ऐसा नजारा दिखा कि आरोपी कार लेकर आराम से निकल गया और पुलिस तमाशबीन बनी रही। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड के पास की बताई…

Read More

**कोरबा।** शहर के न्यू बस स्टैंड, टी.पी. नगर क्षेत्र में स्थित **शिवाय हॉस्पिटल** एक 100-बिस्तरों वाला सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल है, जहां मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। हॉस्पिटल में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण, अनुभवी डॉक्टरों की टीम, उन्नत डायग्नोस्टिक सुविधाएं और 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध है। हॉस्पिटल के संचालक **डॉ. दिविक एच. मित्तल, आशीष भावनानी और डॉ. यश मित्तल** के अनुसार, अस्पताल का मुख्य उद्देश्य कोरबा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को महानगरों जैसी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। इससे मरीजों को गंभीर इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं…

Read More

कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से आरिफ खान को उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। उपाध्यक्ष बनाए जाने पर आरिफ खान ने पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। आरिफ खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक…

Read More

* दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत हसदेव नदी, धनवार पारा में रविवार को तीन दोस्तों के नहाने के दौरान एक किशोर की डूबकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य दोस्तों को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी अनुसार, मृतक **नौशाद अंसारी** (22 वर्ष), पिता **कलीमुद्दीन अंसारी**, निवासी **जय भगवान गाली, दर्री, कोरबा**, रविवार को दोपहर लगभग 11:30 बजे दोस्तों के साथ नदी में नहाने उतरे थे। अचानक नदी की गहराई में जाने के कारण नौशाद डूब गया। स्थानीय लोगों और आसपास के युवाओं ने तुरंत प्रयास कर दो अन्य दोस्तों को नदी से बाहर…

Read More

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के करोड़ों पात्र किसानों के  योजना की 22वीं किश्त की राशि 13 मार्च 2026 को शाम 5 बजे गुवाहाटी, असम से सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। इस अवसर पर देश भर के लगभग 9.32 करोड़ पात्र किसान परिवारों को 18,650 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी। योजना की शुरुआत से अब तक 21 किश्तों के माध्यम से 4.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों को दी जा चुकी है। इस विशेष दिन को भारत सरकार के निर्देशानुसार पूरे देश…

Read More

कोरबा: 9 मार्च 2026 को **प्रेस रिपोर्टर क्लब कोरबा** की बैठक **प्रगति क्लब, एनटीपीसी परिसर** में आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के विस्तार एवं सदस्यों में एकजुटता बढ़ाना था। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों को जिम्मेदारीपूर्वक आगे बढ़ाने और हर कार्य में एकजुट रहकर योगदान देने की सहमति दी। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। बैठक में उपस्थित पदाधिकारी थे: * **बालकृष्ण मिश्रा**, संरक्षक * **अहिमन लाल खरे**, जिला अध्यक्ष * **विजय सहिस**, उपाध्यक्ष * **धरम दास महंत**, कोषाध्यक्ष…

Read More

*नेटवर्क विहीन व आंशिक नेटवर्क वाले क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी होगी सुनिश्चितः- कलेक्टर* कोरबा 10 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में डिजिटल भारत निधि के तहत जिले में मोबाईल टावर योजना के सम्बंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने नेटवर्क विहीन गांवों की सूची तैयार करने, टावर लगाने के लिए उपयुक्त स्थान का चिन्हांकन करने एवं ग्राम सभा से अनुमोदन लेने सहित अन्य कार्यो को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि योजना के तहत पूर्ण नेटवर्क विहीन और आंशिक नेटवर्क वाले क्षेत्रों में मोबाईल टावर लगाए जाएंगे, जिससे दूरदराज…

Read More

ब्रेकिंग **कोरबा/सक्ती (छत्तीसगढ़):** जिले के सक्ती क्षेत्र में कथित झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से एक 9 वर्षीय बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला सक्ती अंतर्गत ग्राम हसौद निवासी **करूण यादव (09 वर्ष)** पिता रामरतन यादव को अचानक अस्वस्थता महसूस होने लगी। परिजन उसे रात करीब **10:30 बजे** पड़ोस में रहने वाले कथित झोलाछाप डॉक्टर **मोहन लाल रात्रे** (जाति सतनामी) के पास इलाज के लिए लेकर पहुंचे। बताया जा…

Read More

ब्रेकिंग कोरबा मंत्री से फीता कटवाया, बिना नर्सिंग एक्ट होम के संचालन नियमों को किनारे लगाया — स्वास्थ्य विभाग बना मूकदर्शक 400 रुपये पर्ची, 500 रुपये ECG… बिना अनुमति चल रही OPD, मरीजों से वसूली जारी कोरबा : कहते हैं कानून सबके लिए बराबर होता है, लेकिन कोरबा में हालात कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। टीपी नगर में हाल ही में शुरू हुआ “शिवाय हॉस्पिटल” इन दिनों सवालों के घेरे में है। वजह साफ है — लाइसेंस की प्रक्रिया अधूरी, लेकिन इलाज और वसूली पूरी रफ्तार में। जानकारी के अनुसार 100 बिस्तरों वाले इस निजी अस्पताल के…

Read More

✍️ रिपोर्टर अजय वस्त्रकार  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य महिला सम्मान समारोह एवं होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन प.मुकुटधर साहित्यिक भवन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ की गई। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को विभिन्न श्रेणियों में अध्यक्ष श्रीमती शकुन गुरुंग द्वारा सम्मानित किया गया, जिनमें नारी शक्ति सम्मान, कर्मठ सम्मान, समाज सेवा सम्मान, वरिष्ठ सम्मान एवं प्रेरणा सम्मान प्रमुख रहे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा गायन प्रस्तुति, अपने जीवन के अनुभव साझा,महिला सशक्तिकरण पर वक्तव्य प्रस्तुत किए गए…

Read More