Author: Desh Darpan News

देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण। यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले। हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।

✍️ *पाली ब्लॉक के ग्राम बड़ेबाका में कृषक चौपाल का आयोजन, आधुनिक खेती पर जोर** पाली ब्लॉक के ग्राम बड़ेबाका में सोमवार को कृषक चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। इस दौरान किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को उन्नत बीज, फसल प्रबंधन, जैविक खेती तथा सिंचाई के आधुनिक तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। किसानों को यह भी समझाया गया कि किस प्रकार वे कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। चौपाल में किसानों की…

Read More

✍️ *♦️दो दिवस में कुल 98 गिरफ्तारी एवं स्थाई वारंटी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया* कोरबा जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्री नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के तीनों अनुभागों के अनुभागीय अधिकारियों तथा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को त्वरित एवं सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। “सजग कोरबा, सतर्क…

Read More

✍️ – 📍 **कोरबा | दिनांक: 10 अप्रैल 2026 को निःशुल्क किया जाने वाला Ekyc को हर महिलाओं से 50 रुपए लिया जा रहा था मीडिया ने संबंधित अधिकारी को सूचित किया। मिशन रोड, पटेल पारा, कोरबा स्थित एक चॉइस सेंटर (CSC ID: 618353390012) में महिलाओं से अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित CSC ID को 24 घंटे के भीतर निलंबित कर दिया है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत eKYC प्रक्रिया, जो कि सरकारी नियमों के अनुसार पूरी तरह निःशुल्क की जानी चाहिए, उसके लिए सेंटर संचालक द्वारा महिलाओं से ₹50-₹50…

Read More

✍️कोरबा जिले के अंतर्गत दर्री क्षेत्र स्थित बीपीपी प्लांट की बाउंड्री वॉल के पास एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका हुआ मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अरुण निषाद पिता स्वर्गीय किशोर के रूप में हुई है, जो दर्री फर्टिलाइजर बस्ती का निवासी था। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने सुबह पेड़ पर शव लटका देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने…

Read More

✍️ *योजना से महिलाएं बनीं अधिक सक्रिय और आत्मविश्वासी : श्रीमती श्यामा प्रजापति* कोरबा 10 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश की सुशासन सरकार महिलाओं के उत्थान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में संचालित की जा रही सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना आज महिलाओं के जीवन में व्यापक और सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन रही है। यह योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बना रही है, बल्कि उन्हें परिवार और समाज में एक नई पहचान और सम्मान भी…

Read More

✍️ उनके निधन से परिवार एवं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। वे एक सरल, मिलनसार एवं सम्मानित व्यक्तित्व की धनी थीं। उनकी अंतिम यात्रा दिनांक 11 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे उनके निज निवास, मुड़ापार से मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल दे। **ॐ शांति ॐ**

Read More

✍️ महतारी वंदन योजना के तहत e-KYC फ्री होने के बावजूद मिशन रोड पर अवैध वसूली सरकारी नियमों की खुले आम उड़ रही धज्जियां  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सरकारी योजना के तहत मुफ्त e-KYC के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 01, मिशन रोड स्थित एक चॉइस सेंटर में महिलाओं से 50-50 रुपये लिए जाने की शिकायत ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि e-KYC प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क होगी। इसके बावजूद संबंधित चॉइस सेंटर (CSC ID 618353390012) का…

Read More

✍️ **कोरबा।** जिले के सतरेंगा गांव में वन विभाग की हालिया कार्रवाई ने अवैध लकड़ी कारोबार की परतें खोल दी हैं। बालको वन परिक्षेत्र में एक साथ छह ठिकानों पर हुई छापेमारी में लाखों रुपये की लकड़ी जब्त की गई है। हालांकि इस कार्रवाई के साथ ही कई गंभीर सवाल भी सामने आ रहे हैं, जो पूरे मामले को और संदिग्ध बनाते हैं। वनमंडलाधिकारी प्रेमलता यादव के निर्देश और उपवनमंडलाधिकारी सूर्यकांत सोनी के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में कुल **359 नग लकड़ी (करीब 5.405 घनमीटर)** जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत **4.25 लाख रुपये** बताई गई है। अलग-अलग घरों से…

Read More

✍️ बिना सुरक्षा ज्वलनशील पदार्थ (डीजल) परिवहन करने वाले 08 वाहनों पर कार्यवाही, कुल 5800 लीटर डीजल जप्त* *➡️ थाना कुसमुंडा एवं चौकी सर्वमंगला की कार्यवाही में कुल जप्त डीजल– 5150 लीटर* *➡️ थाना दीपका की कार्यवाही में कुल जप्त डीजल– 650 लीटर* कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री विमल पाठक के मार्गदर्शन में थाना कुसमुण्डा एवं थाना दीपका पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई। दिनांक 09.04.2026 को…

Read More

✍️ सक्ती 09 अप्रैल 2026// जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर जिला सक्ती के प्रतिवेदन, प्रस्तुत दस्तावेजों, अनावेदक के जवाब तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के पत्रों के अवलोकन के बाद ओमप्रकाश बंजारे पिता विक्रम बंजारे साकिन सेन्दरी थाना जैजैपुर जिला सक्ती को जिला बदर किया है। प्रकरण में अनावेदक ओमप्रकाश बंजारे द्वारा यह स्वीकार किया गया कि उसके विरुद्ध विभिन्न न्यायालयों में प्रतिबंधात्मक प्रकरण लंबित हैं और वह अभी तक दोषमुक्त नहीं हुआ है। साथ ही, उसने प्रदेशभर…

Read More