Author: Desh Darpan News
देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण। यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले। हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।
BY DESH DARPAN NEWS 24/,7 कोरबा, 28 फरवरी 2026 // आगामी 02 मार्च को होलिका दहन, 04 मार्च को होली पर्व तथा 21 मार्च को ईद-उल-फितर के त्योहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक 01 मार्च 2026 को दोपहर 12:00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।
👉 BY DESH DARPAN NEWS 24/7 *बिलासपुर।** जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना सकरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर और गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 19,500 रुपये मूल्य का मादक पदार्थ एवं मोबाइल फोन जब्त किया गया है। मामले में अपराध क्रमांक 206/2026 के तहत धारा 21(ए), 22(ए), 20(ए), 27, 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त…
ब्रेकिंग 👉 **कोरबा, शुक्रवार शाम:** कोरबा की लक्ष्मण वन बस्ती में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। जानकारी के अनुसार कोरबा थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति अपने मकान की दीवार पर जेसीबी मशीन से कार्य करवा रहा था। इसी दौरान मशीन के तेज झटके से दीवार अचानक भरभराकर गली की ओर गिर गई। दीवार गिरने से वहां से गुजर रहे तीन लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे में मासूम **धनेश कर्ष (पिता–मुकेश)** की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। वहीं 20 वर्षीय **विशाल यादव** और 22 वर्षीय **संज़ीव कुमार** गंभीर रूप से घायल…
👉 DESH DARPAN NEWS 24/7 कोरबा 27 फरवरी 2026/ मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत चाईल्ड हेल्प लाईन 1098 हेतु संविदा पर पर परियोजना समन्वयक (अनारक्षित-01 पद)की नियुक्ति हेतु दावा आपत्ति निराकरण पश्चात परीक्षा में सम्मिलित किये जाने हेतु 1ः5 के अनुपात में पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि लिखित एवं कौशल परीक्षा हेतु 11 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे आमंत्रित किया गया है। सूची अनुसार पात्र अभ्यर्थियों को अपनी उपस्थिति कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग करलेक्र परिसर कोरबा में देना सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया है। नियत तिथि एवं समय पर उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों पर…
👉 BY DESH DARPAN NEWS 24/7 ज़िला स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने कलेक्टर ने दिए निर्देश* *घर-घर जाकर आभा आईडी बनाने के दिये निर्देश* *मासिक समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की हुई व्यापक समीक्षा* कोरबा, 27 फरवरी 2026/ कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों, मलेरिया, कुष्ठ, सिकलसेल स्क्रीनिंग, आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी, एचआरपी (उच्च जोखिम गर्भवती), मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार कल्याण, एनसीडी, एनक्यूएएस, आरबीएसके, एनआरसी तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि…
👉 BY DESH DARPAN NEWS 24/7 कोरबा 27 फरवरी 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के द्वारा दिनांक 14 मार्च 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जावेगा। इस क्रम में दिनांक 14 मार्च 2026 को जिला न्यायालय कोरबा एवं तहसील विधिक सेवा समिति कटघोरा, करतला एवं पाली तथा समस्त राजस्व न्यायालयों में आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। उक्त नेशनल लोक अदालत में समस्त राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, बैंक के प्रकरण, लिखत पराक्राम्य अधिनियम की धारा 138, वसूली के प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण एवं अन्य व्यवहार…
👉 BY DESH DARPAN NEWS 24/7 *टोल-फ्री नम्बर 1916 पर भी कर सकते है संपर्क* कोरबा 27 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कोरबा द्वारा गर्मी के मौसम में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संबंधी समस्याआें का त्वरित निराकरण करने एवं हैंडपंपो के संचालन/संधारण हेतु जिला स्तर पर पेयजल नियंत्रण प्रकोष्ठ का गठन कर अधिकारी-कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पेयजल प्रकोष्ठ 30 जून 2026 तक की अवधि तक प्रभावशील रहेगा। जारी आदेश के अनुसार नियंत्रण प्रकोष्ठ प्रभारी के रूप में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कोरबा के मानचित्रकार श्री पी.एल.गढ़ेवाल…
👉 BY DESH DARPAN NEWS 24/7 कोरबा 27 फरवरी 2026/ पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम नवापारा की 60 वर्षीय फुलमत बाई कभी पानी की एक-एक बूंद के लिए जूझा करती थीं। घर में नल नहीं होने के कारण उन्हें प्रतिदिन दो से तीन किलोमीटर दूर स्थित ढोढ़ी तक जाना पड़ता था। नाले के पास बने उस अस्थायी स्रोत से बड़े बर्तन में पानी भरकर सिर पर लादकर घर लाना उनकी मजबूरी ही नहीं, बल्कि दिनचर्या बन गई थी। बरसात के दिनों में फिसलन भरे रास्तों पर जोखिम उठाकर ढोढ़ी तक पहुँचना कठिन होता था और गर्मी के मौसम में पानी…
👉 कोरबा, 27 फरवरी 2026/ भारत सरकार के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन आज नगरीय निकायों के चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कहा कि शासन द्वारा जनगणना हेतु दिशा-निर्देश तय कर समय-सीमा निर्धारित कर दी गई है, इन्हीं दिशा-निर्देशों और समय-सीमा को ध्यान रखकर जनगणना के कार्य सम्पन्न होंगे। कलेक्टर ने कहा कि जनगणना कार्य में चार्ज अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। वे गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त कर सभी शंकाओं को दूर कर लें, ताकि जब वे प्रशिक्षण…
**कोरबा।** जिले में आम नागरिकों को समय पर एवं सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने रक्त सेवा व्यवस्था को और अधिक सशक्त किया है। कलेक्टर **कुणाल दुदावत** के मार्गदर्शन में की गई इस पहल से अब गंभीर परिस्थितियों में मरीजों को जीवनरक्षक रक्त और रक्त अवयव समय पर मिल पा रहे हैं। वर्तमान में कोरबा जिले में 01 शासकीय ब्लड सेंटर (मेडिकल कॉलेज संबद्ध चिकित्सालय) तथा 04 निजी ब्लड सेंटर संचालित हैं, जिनमें: * **बिलासा ब्लड सेंटर** * **संवेदना ब्लड सेंटर** * **बालाजी ब्लड सेंटर** * **कटघोरा ब्लड सेंटर** शामिल हैं। ब्लड कंपोनेंट सुविधा से तीन…
