Author: Desh Darpan News
देश दर्पण न्यूज़ 24x7 – खबरों का सटीक दर्पण। यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले। हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।
👉*हीरा राम साहू के घर आई बचत और उजाले की नई किरण* कोरबा 26 फरवरी 2026/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश में इस योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप आज नागरिक न केवल बिजली व्यय में राहत पा रहे हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा…
👉 DESH DARPAN NEWS 24/7 इंजेक्शन लगते ही कोमा में गई बच्ची — परिजनों का हंगामा, धरना शुरू **कोरबा, छत्तीसगढ़।** कोरबा मेडिकल कॉलेज में कथित चिकित्सकीय लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। 13 माह की एक मासूम बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों द्वारा लगाए गए इंजेक्शन के तुरंत बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई और वह कोमा में चली गई। कुछ घंटों बाद उसकी मृत्यु हो गई। क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, बच्ची को तेज बुखार और उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।…
DESH DARPAN NEWS 24/7 **कोरबा, छत्तीसगढ़।** राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार 14 मार्च 2026 को देशव्यापी **नेशनल लोक अदालत** का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में जिला न्यायालय कोरबा सहित तहसील विधिक सेवा समितियाँ—कटघोरा, करतला एवं पाली—तथा जिले के समस्त राजस्व न्यायालयों में भी लोक अदालत का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। यह पहल न्याय सुलभता, त्वरित निराकरण और लंबित मामलों के बोझ को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। किन प्रकरणों को मिलेगा प्राथमिकता? आगामी नेशनल लोक अदालत में विभिन्न श्रेणियों के मामलों…
👉 BY DESH DARPAN NEWS 24/7 छत्तीसगढ़ कोरबा राशन वितरण में देरी पर विवाद, वेयरहाउस पहुंचे संचालक:कर्मचारियों से हाथापाई, तहसीलदार ने स्थिति का जायजा लिया, जल्द राशन वितरण का दिया आश्वासन कोरबा जिले में सरकारी राशन व्यवस्था अव्यवस्थित होने से राशन दुकान संचालक परेशान हैं। इसी मुद्दे को लेकर बड़ी संख्या में दुकान संचालक सरकारी वेयरहाउस गोदाम पहुंचे, जहां कर्मचारियों के साथ उनका विवाद हो गया। यह विवाद हाथापाई तक पहुंच गया वेयरहाउस में प्रोग्रामर पर बदतमीजी का आरोप दुकान संचालकों ने आरोप लगाया है कि वेयरहाउस में पदस्थ प्रोग्रामर शिवा ने उनके साथ गाली-गलौज और बदतमीजी की। संचालक राशन…
👉 DESH DARPAN NEWS 24/7 कोरबा 25 फरवरी 2026/ जिले की रहने वाली पूजा देवांगन आज आत्मनिर्भरता और नारी सशक्तिकरण की एक प्रेरणादायी मिसाल बन चुकी हैं। सिलाई-कढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़ने की उनकी इच्छा ने उन्हें लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा तक पहुँचाया, जहाँ से उनके जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन की शुरुआत हुई। उन्होंने सबसे पहले टेलर दर्जी के बेसिक प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। यह उनके लिए वह पहला अवसर था, जिसने आगे उनकी प्रगति को गति दी। सात दिवस का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें चार हजार रुपये की स्टाइपेंड राशि और एक लाख रुपये तक का बिना…
👉 DESH DARPAN NEWS 24/7 ( महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय पहुंचे महाअभियान में, गली-गली, बस्ती-बस्ती पैदल भ्रमण कर सफाई कार्यो का किया निरीक्षण, गली मोहल्ले की सम्पूर्ण स्वच्छता के दिये निर्देश ) कोरबा 25 फरवरी 2026 -नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड एवं बस्तियों की सम्पूर्ण रूप से सफाई किये जाने के मद्देनजर आज 25 फरवरी से निगम क्षेत्र में स्वच्छता का महाअभियान प्रारंभ किया गया, अभियान के प्रथम दिन आज वार्ड क्र. 01 रामसागरपारा एवं वार्ड क्र. 04 राताखार में मेगा स्वच्छता ड्राईव चलाई गई। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय…
BY DESH DARPAN NEWS 24/7 कोरबा : राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण की लचर व्यवस्था को लेकर कलेक्टर श्री दुदावत हुए सख्त,खाद्यान्न का गबन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने , राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश… 0 तेंदूपत्ता संग्रहण हेतु आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने वन विभाग को दिए निर्देश, पीएमश्री विद्यालयों की उपलब्ध सुविधाओं का मूल्यांकन कर गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश कोरबा । कलेक्टर कुणाल दुदावत ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की। उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने के निर्देश दिए और…
👉 BY DESH DARPAN NEWS 24/7 कोरबा 24 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिला कोरबा में स्वीकृत सभी 20 रेत खदानों पर आवश्यक व्यवस्थाओं का सुदृढ़ीकरण कर लिया गया है। प्रत्येक रेत खदान के मुख्य मार्ग तथा खदान क्षेत्र के समीप उत्खनन-पट्टा विवरण की पट्टिकाएँ स्थापित की गई हैं, जिससे आम नागरिकों को खदान की स्वीकृति, संचालन और संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी सरलता से उपलब्ध हो सके। खदान क्षेत्र के दोनों ओर प्रारंभिक सीमा और अंतिम सीमा बिंदुओं पर स्पष्ट बोर्ड लगाए गए हैं, जिससे खदान की परिसीमा स्पष्ट रूप से चिह्नित रहे और…
DESH DARPAN NEWS 24/7 मनरेगा में किए गए हालिया परिवर्तनों और अन्य मांगों को लेकर युवक कांग्रेस के आह्वान पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच हल्की झड़प की स्थिति भी बनी। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा **महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम** (मनरेगा) में किए गए बदलाव मजदूरों और ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ हैं। उनका कहना था कि इन परिवर्तनों से रोजगार के अवसर प्रभावित होंगे और भुगतान प्रक्रिया में भी अनावश्यक बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। युवक कांग्रेस के नेतृत्व में बड़ी…
DESH DARPAN NEWS 24/7कोरबा, 24 फरवरी** – शहर के मध्य स्थित **शारदा विहार कॉलोनी** का सार्वजनिक मैदान इन दिनों अतिक्रमण और असामाजिक गतिविधियों की चपेट में है। मैदान पर कोई बाउंड्री वॉल न होने के कारण यह धीरे-धीरे कब्जे की संभावना बढ़ा रहा है। कॉलोनीवासियों ने बताया कि कुछ लोग मैदान पर कपड़े और कचरा फेंककर क्षेत्र को गंदा कर रहे हैं। इससे न केवल स्वच्छता प्रभावित हो रही है, बल्कि सार्वजनिक संपत्ति की स्थिति भी बिगड़ती जा रही है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, मैदान के आसपास लगे बिजली खंभों की लाइटें भी गायब हो गई हैं। अंधेरा होने के…
