कोरबा। संविधान गौरव दिवस पर भाजपा जिला कोरबा ने जिला भाजपा कार्यालय टी.पी. नगर में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित कर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद किया। इस दौरान संविधान के सम्मान, निष्ठा और उसके मूल आदर्शों के पालन का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया एवं महापौर संजूदेवी राजपूत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता अखिलेश पांडेय ने संविधान निर्माण की ऐतिहासिक प्रक्रिया, नागरिकों के मौलिक अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान देश की एकता, समानता और लोकतंत्र की मजबूत नींव है।
जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय का गौरव और लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है। उन्होंने संविधान के प्रति सम्मान और उसके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर भी राजनीतिक रूप से संविधान के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन के माध्यम से बाबा साहेब के विचारों और संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।



