रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक और पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं। मंत्रालय से लेकर पुलिस मुख्यालय तक संभावित तबादलों को लेकर हलचल की खबरें सामने आ रही हैं। चर्चाओं के मुताबिक, अगले 72 घंटे के भीतर कई जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों की जिम्मेदारियों में बदलाव हो सकता है।
संभावित IPS फेरबदल में कोरबा SP सिद्धार्थ तिवारी को बस्तर और बस्तर SP शालभ कुमार सिन्हा को कोरबा की जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है। वहीं बिलासपुर, दुर्ग, मुंगेली, खैरागढ़ और रायपुर ग्रामीण सहित कई जिलों में भी नए पुलिस कप्तानों की पदस्थापना की अटकलें हैं।
हालांकि, इन संभावित बदलावों को लेकर अभी आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। अब सबकी नजरें शासन के आगामी आदेश पर टिकी हैं।
नोट: खबर में बताए गए नाम और पदस्थापना संभावित चर्चाओं पर आधारित हैं, आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।


